जीतन राम मांझी के विवादित बयान का वीडियो वायरल, कहा- 2700 वोट से हार रहा था उम्मीदवार, DM को बोलकर जितवा दिया

Jitan Ram Manjhi Video Viral: जीतन राम मांझी ने एक विवादित बयान दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो RJD ने चुनाव आयोग पर सवाल उठा दिए, जबकि मांझी वीडियो से छेड़छाड़ किए जाने का दावा कर रहे हैं. मांझी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए हार रहे उम्मीदवार को जितवाने का दावा किया है.

Jitan Ram Manjhi

Jitan Ram Manjhi

Jitan Ram Manjhi Video Viral: बिहार में NDA गठबंधन के सहयोगी दल HAM के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे विवादित बयान देते सुनाई पड़ रहे हैं. जीतन राम मांझी का यह वीडियो तब वायरल हुआ है, जब विपक्षी दल महागठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में धांधली करने का आरोप सत्ता पक्ष पर लगा रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

क्या कह रहे हैं जीतन राम मांझी?

बता दें कि चुनाव के दिनों में जीतन राम मांझी ने बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड में एक जनसभा को संबोधित किया था. इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि साल 2020 के चुनाव में एक उम्मीदवार 2700 वोट से हार रहा था, लेकिन उन्होंने DM से कहकर उसे जीता दिया. इस बार 1600 वोट से उम्मीदवार चुनाव हार गया, लेकिन हमें बताया नहीं गया. मांझी ने अपने संबोधन में उस DM का भी जिक्र किया, जो इस समय त्रिपुरा में तैनात हैं. यह बयान अब चर्चा का विषय है.

विज्ञापन

मांझी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

बता दें कि जीतन राम मांझी ने आरोप लगाया है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है. मांझी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके इसे वायरल किया गया है. जिसने भी ऐसा किया है, वह मुसहर के लाल को बदनाम करने की साजिश रच रहा है, लेकिन मुसहर के बेटे को कोई अपमानित नहीं कर सकता. कोई बेवकूफ नहीं बना सकता है. मांझी आज एक ब्रांड है, वह किसी से डरता नहीं. आसमान पर थूकने वाले याद रखते कि थूक वापस आकर उनके मुंह पर ही गिरेगा.

विज्ञापन

RJD ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

जीतन राम मांझी का वीडियो सामने आने के बाद RJD ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए X पोस्ट लिखी, जिसमें लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा. RJD ने लिखा कि जीतन राम मांझाी मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं. HAM पार्टी के संरक्षक हैं. गठबंधन के सहयोगी हैं, लेकिन वे खुले मंच से हेरा-फेरी और धांधली करके चुनाव जीतने का फॉर्मूला लोगों को बता रहे हैं. इस तरह तो भांडा फूट ही जाएगा. कहां हैं बिकाऊ चुनाव आयोग और बिकाऊ चुनाव आयुक्त? सामने आकर जवाब दें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ