हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जीतन मांझी का अजीबोगरीब बयान, कहा-NEET छात्रा की मौत के केस को CBI ने किया टेकअप

Jitan Manjhi bizarre statement: पटना में NEET छात्रा गायत्री कुमारी की मौत के मामले में केंद्रीय मंत्री जीतन मांझी ने बड़ा अजीबोगरीब बयान दिया है. जब उनसे पूछा गया कि बिहार सरकार क्या पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है तो उन्होंने कह दिया कि CBI ने मामले को टेकअप कर लिया है.

विज्ञापन

Jitan Manjhi bizarre statement: बिहार सरकार में मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी पटना में NEET छात्रा गायत्री कुमारी की मौत पर दिए अजीबोगरीब बयान की वजह से फिर चर्चा में आ गए. नीट छात्रा की मौत को लेकर जब उनसे सवाल किया कि बिहार सरकार इस मामले में क्या कार्रवाई कर रही है तो उन्होंने जवाब दिया कि CBI ने इस मामले को टेकअप कर लिया है. सवाल यह है कि CBI ने मामले को टेक अप कब किया? इसकी जानकारी बिहार सरकार को भी नहीं है. जीतन राम मांझी ने CBI में मामले को टेक अप करने का बयान देकर बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है.

यह भी पढ़ें: NEET छात्रा गायत्री कुमारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डिप्टी CM बोले-दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

अस्पताल की लापरवाही के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

हालांकि, बयान यहीं नहीं रुका. इसके तुरंत बाद जीतन राम मांझी ने यह भी कहा कि सरकार ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है और जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अस्पताल की ओर से भी लापरवाही सामने आती है तो अस्पताल और संबंधित लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. गौरतलब है कि इस मामले में डॉ प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल संदेह के घेरे में है, क्योंकि इसी अस्पताल द्वारा जारी की गई प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की यौन हिंसा का उल्लेख नहीं किया गया था, जबकि छात्रा की मौत के बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा की पुष्टि हुई.

विज्ञापन

‘ऐसे व्यक्ति को इलाज के लिए पागलखाने भेजना चाहिए’

जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि यदि इस पूरे मामले में आगे भी किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है, तो वे देश के गृह मंत्री से सीधे बात करेंगे. उन्होंने दोहराया कि उनका उद्देश्य किसी को बचाना नहीं, बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है. इसी बातचीत के दौरान जीतन राम मांझी ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह के विवादित बयान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी. फूल सिंह ने कथित तौर पर कहा था कि SC-ST महिलाओं के बलात्कार से तृप्ति की प्राप्ति होती है. इस पर मांझी ने कहा कि ‘ऐसे व्यक्ति को इलाज के लिए पागलखाने भेज दिया जाना चाहिए’ उन्होंने इस बयान को समाज के लिए बेहद खतरनाक सोच करार दिया.

यह भी पढ़ें: नीट छात्रा मौत मामला, शम्भू गर्ल्स हॉस्टल की भूमिका संदिग्ध, कैमरों के बावजूद कोई फुटेज नहीं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola