Jitan Ram Manjhi on Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बड़ा आरोप लगाया है। जीतनराम मांझी ने कहा है कि तेजस्वी यादव खुद शराब पीते हैं, इसलिए उनको लगता है कि बिहार में शराब बिक रहा है। राज्य में शराबबंदी है, अगर चोरी छिपे लोग पीते हैं तो क्या किया जा सकता है। तेजस्वी शराब की तस्करी में लीन रहते हैं या करवाते हैं। इसलिए उनको इस बारे में ज्यादा जानकारी है।
ये भी पढ़ेंः फंस गए पशुपति पारस! मिला बंगला खाली करने का नोटिस, अब क्या करेंगे चिराग के चाचा?
पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में लोग चोरी-छिपे शराब पीते हैं और इसका कोई आंकड़ा नहीं है। तेजस्वी यादव अगर कह रहे हैं तो वह खुद शराब पीते होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी अगर शराब घर-घर शराब बिकने की बात करते हैं तो वह खुद शराब तस्करी में लीन होंगे।
शराबबंदी पर तेजस्वी का हमला
बता दें कि हाल के दिनों में बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सियासत गर्म है। तेजस्वी लगातार कह रहे हैं कि बिहार में शराबबंदी फेल है। घर-घर शराब बिकती है। आरजेडी ने गुरुवार को नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा था कि जेडीयू का मतलब है – जहां दारू अनलिमिटेड।
ये भी पढ़ें: JDU का मतलब ‘जहां दारु अनलिमिटेड’, RJD ने नीतीश की पार्टी पर कसा तंज
बीते दिनों जहरीली शराब से छपरा, सीवान और गोपालगंज में कई लोगों की मौत हुई है। विपक्ष लगातार नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार पर हावी है। आरजेडी लगातार शराबबंदी को फेल बता रही है।
जीतन राम मांझी पर आरजेडी का पलटवार
जीतनराम मांझी पर पलटवार करते हुए राजद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पर सवाल उठाने से पहले जीतनराम मांझी को खुद के गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि जीतन राम मांझी ने खुद स्वीकार कर लिया है कि घर-घर शराब मिलती है। जीतन राम मांझी के बेटे भी शराब पीते हैं। इससे यही लगता है कि दूसरे के बेटे भी शराब पीते होंगे इसलिए मांझी तेजस्वी यादव पर आरोप लगा रहे हैं।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
6 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
11 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
11 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
16 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
18 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
21 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines