हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

पहले महिला JE से छेड़छाड़... फिर महिला दरोगा की टीम पर हमला, जहानाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद

बिहार के जहानाबाद जिले में पहले महिला जूनियर इंजीनियर के साथ छेड़छाड़ हुई। फिर मामले की जांच के दौरान महिला दरोगा की टीम पर हमला हुआ, जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पढ़ें जहानाबाद से मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट…

विज्ञापन

बिहार में इन दिनों जहां लगातार अपराध के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, वहीं कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में डर और विश्वास गिरता रहा है। इससे राज्य की कानून-व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद जिले से सामने आया है। यहां पहले लघु सिंचाई विभाग की महिला जूनियर इंजीनियर (JE) के साथ छेड़छाड़ हुई। इसके बाद मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस हमले में महिला दारोगा ब्यूटी कुमारी समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

आखिर मामला क्या है?

यह मामला जहानाबाद के बिगहा थाना क्षेत्र के तुरकौल गांव का है। शिकायकर्ता JE पल्लवी कुमारी ने बताया कि 24 मई को वह तुरकौल गांव में नहर प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने गई थी। इस दौरान के रहने वाले अनिल सिंह के बेटे गौरी शंकर सिंह ने उनके साथ छेड़छाड़ की और उनका मोबाइल भी छीन लिया। JE पल्लवी कुमारी ने थाने में इसकी शिकायत कराई। महिला JE की शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस टीम छापेमारी के लिए गांव पहुंची।

पुलिस टीम पर बोला हमला

छापेमारी के दौरान आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला बोल दिया। हमले में झारखंड पुलिस का जवान नरेंद्र सिंह भी शामिल पाया गया, जिसे घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने के साथ-साथ टीम के सदस्यों के साथ हाथापाई भी की।

हमले में 6 पुलिसकर्मी घायल

घटना में घायल पुलिसकर्मियों में महिला दारोगा ब्यूटी कुमारी के अलावा एसआई बबलू सिंह, सिपाही नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार सिंह, रविशंकर कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ब्यूटी कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: तेज प्रताप और एश्वर्या की तलाक को लेकर कोर्ट में पेशी, मांगा 4 हफ्ते का समय

आरोपी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

सब इंस्पेक्टर बबलू सिंह ने कहा कि घटना के बाद गांव में भारी तनाव फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिसका फायदा उठाकर मुख्य आरोपी गौरी शंकर सिंह मौके से फरार हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने झारखंड के पुलिस जवान नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें