JDU Slams BJP on Beef Ban Assam: बिहार के सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को महाराष्ट्र सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के अन्य मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की। वहीं दूसरी और बिहार में जेडीयू नेताओं के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया और राजधर्म का पालन करने की नसीहत दे डाली। इसको लेकर सियासी अफवाह तेज है कि यह सब अचानक कैसे हो गया?
बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने असम में खाने-पीने की आजादी के अधिकार का मुद्दा उठाया और कहा कि इससे समाज में तनाव बढ़ेगा। इसके अलावा जेडीयू ने किसान आंदोलन पर उपराष्ट्रपति के बयान का भी समर्थन किया है। बता दें कि असम में बीजेपी सरकार ने बीफ बैन कर दिया है। इस पर एनडीए में शामिल मुख्य घटक दल जेडीयू ने सार्वजनिक तौर पर विरोध जताया है। जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोगों के अधिकार से जोड़ दिया।
समाज में तनाव बढ़ेगा
जेडीयू प्रवक्ता ने कहा सरकार को इससे कोई मतलब नहीं होना चाहिए कि लोग क्या खाते हैं और क्या पहनते हैं? उन्होंने कहा यह फैसला राजधर्म के खिलाफ और समझ से एकदम परे हैं। इस मामले को लेकर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा संविधान सभी को खाने-पीने की आजादी देता है। होटलों और सावर्जनिक जगहों पर बीफ बैन से समाज में तनाव बढ़ेगा।
ये भी पढ़ेंः मुरादाबाद में मुस्लिम डाॅक्टर को मकान बेचने पर बवाल, विरोध में उतरे लोग
बीजेपी की प्रतिक्रिया का इंतजार
बता दें कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने के 11 महीने बाद यह पहली बार है जब उसके सहयोगी जेडीयू ने बीजेपी सरकार के किसी फैसले का विरोध किया है। इससे पहले वक्फ बोर्ड में संशोधन जैसे कानून पर जेडीयू ने तटस्थ रुख अपनाया था। इसके साथ ही जेडीयू ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर भी बीजेपी को घेरा है। अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या बीजेपी और जेडीयू में फिर से तल्खी बढ़ना शुरू हो गई है। हालांकि नीतीश कुमार लगातार ये कह रहे हैं कि पुरानी गलतियां फिर से नहीं दोहराई जाएगी। ऐसे में देखते हैं कि जेडीयू की प्रतिक्रिया पर बीजेपी क्या कहती है?
ये भी पढ़ेंः शाही ईदगाह में जलाभिषेक करने पहुंची मीरा राठौर कौन? पुलिस को दिया ये जवाब
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
5 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
7 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines