JDU Candidates List: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 57 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है. चिराग पासवान के दावे पर 4 सीटों से भी नीतीश कुमार ने अपने उम्मीदवार में रण में उतार दिए हैं. सोनबरसा से रत्नेश सदा को और मोरवा से विद्यासागर निषाद, एकमा से धूमल सिंह और राजगीर से कौशल किशोर को टिकट दिया गया है.
पहली सूची में 5 मंत्रियों को टिकट दिया गया है, जिनमें विजय चौधरी, रत्नेश सदा, मदन सहनी, श्रवण कुमार, महेश्वर हजारी शामिल हैं. 3 बाहुबली नेताओं अमरेंद्र कुमार पांडेय, धूमल सिंह, अनंत सिंह को भी चुनावी रण में उतार गया है. वहीं 4 महिलाओं मधेपुरा से कविता साहा, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेध देवी और विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है.
मधेपुरा से निखिल मंडल, दरभंगा ग्रामीण से फराज फातमी, मीनापुर से अजय कुमार, गयाघाट से महेश्वर प्रसाद यादव, एकमा से सीता देवी, परसा से चंद्रिका राय, जमालपुर से शैलेश कुमार, खगड़िया से पूनम देवी, फुलवारी से अरुण मांझी और अलौली से रामवृक्ष सदा का टिकट कटा है.
JDU-NDA में एकजुटता होने का दावा
बता दें कि नीतीश कुमार ने उम्मीदवारों की पहली सूची सहयोगी दलों की सहमति मिलने के बाद ही जारी की है. JDU पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि उम्मीदवार अब नामांकन भर सकते हैं और JDU-NDA एकजुट है, किसी प्रकार का कोई गतिरोध नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार शुरू करेंगे.
वे उम्मीदवारों के नामांकन में शिरकत करेंगे और कोसी में चुनावी रैलियां करेंगे. पहली सूची में सराय रंजन से मंत्री विजय कुमार चौधरी को, आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव, बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता, सिंघेश्वर से रमेश ऋषि देव, मधेपुरा से कविता साहा, महिषी से गंधेश्वर शाह और कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार को टिकट दिया गया है.
चिराग पासवान से चल रहा सीटों का विवाद
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान होने के बाद NDA गठबंधन ने सीट शेयरिंग का ऐलान किया. JDU को 101 सीटें मिली और काफी मनाने के बाद चिराग पासवान ने 29 सीटों के लिए हामी भरी, लेकिन नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के दी गई अपनी 4 सीटों पर दावेदारी ठोकी और महागठबंधन से नाराजगी जताई.
चर्चा है कि नीतीश कुमार यह भी चाहते हैं कि महागठबंधन मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे का ऐलान भी करे और उनके नाम का ऐलान करे, लेकिन यह चर्चा सिर्फ अंदरखाते हैं, इस बार खुलकर बात नहीं हो रही है. सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार की उम्र इस बार उनके मुख्यमंत्री बनने के सपने में आड़े आ सकती हैं.
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
4 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines