Bihar elections: बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर इकाई के छात्र जनता दल (यू) द्वारा एलएस कॉलेज में गुरुवार को आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में जनतादल यूनाइटेड के प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार विपक्ष पर जमकर बरसे. उन्होंने मंच से आरोप लगाते हुए कहा कि महागठबंधन के नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जननायक की उपाधि को चोरी कर रहे हैं. 17 अगस्त को कांग्रेस के आधिकारिक वेबसाइट पर राहुल गांधी को जननायक कह दिया गया और उस बैठक में लालू यादव भी मौजूद थे.
राहुल गांधी को बताया गया जननायक- नीरज कुमार
कृपलानी सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में जदयू एमएलसी सह राष्ट्रीय प्रवक्ता नीरज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हुए थे. इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने मंच से आरोप लगाया कि महागठबंधन के नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जननायक की उपाधि को चोरी कर रहे हैं. नीरज कुमार ने कहा कि 17 अगस्त को कांग्रेस के आधिकारिक वेबसाइट पर राहुल गांधी को जननायक कह दिया गया और उस बैठक में लालू यादव भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इसका खंडन नहीं किया. बाद में पप्पू यादव ने भी तेजस्वी यादव को जननायक कहा और उस वक्त भी राहुल गांधी और लालू यादव मौजूद थे. यह लोग जननायक की उपाधि चुराने में लगे हुए हैं.
अति पिछड़ों की हकमरी अब नहीं चलने दी जाएगी
कार्यक्रम में जदयू प्रवक्ता ने तीखे लहजे में कहा कि जननायक तो केवल एक ही हुए और उनका स्थान कोई दूसरा नहीं ले सकता. उन्होंने महागठबंधन नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि ‘तुम महलों के शहजादे हो, तुम्हें क्या मालूम सामाजिक जकड़न और गरीबी किसे कहते हैं. अति पिछड़ों की हकमरी अब नहीं चलने दी जाएगी.’ नीरज कुमार ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जैसे जननायक को भारत रत्न से सम्मानित किया गया वैसे ही लालू प्रसाद यादव को कैदी रत्न दे कर सम्मानित किया जाए हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है. वहीं गायघाट में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जदयू mlc दिनेश सिंह और जदयू के पूर्व विधायक महेश्वर राय के बेटा प्रभात किरण के बीच हाथ पाई को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें तो इस बात की जानकारी ही नहीं है NDA एकजुट है और 225 सीट लाकर फिर से नीतीश सरकार बनाना हमारा लक्ष्य है.
यह भी पढ़ें- ‘मैंने हाइड्रोजन बम की बात की थी वो आएगा…’ बिहार CWC बैठक में बोले राहुल गांधी
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
7 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines