बिहार की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) में वो होने जा रहा है जो आज से पहले कभी नहीं हुआ. राज्य में सत्ता परिवर्तन जैसे बड़े घटनाक्रम के बावजूद आज होने वाली जदयू विधायक दल की बैठक को रद्द कर दिया गया है. इस फैसले ने न केवल सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि खुद पार्टी के विधायकों के बीच भी बेचैनी बढ़ा दी है.
पहली बार टूटा पार्टी का पुराना रिवाज
पार्टी के इतिहास में यह पहला मौका है जब इतने महत्वपूर्ण मोड़ पर विधायकों की राय नहीं ली जा रही है. राजनीतिक विश्लेषक हैरान हैं क्योंकि जब नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने जैसा व्यक्तिगत फैसला लिया था, तब भी उन्होंने विधायक, विधान परिषद सदस्य और सांसदों के साथ लंबी चर्चा की थी. लेकिन अब, जब सरकार बदल गई है, तब बैठक न होना कई गंभीर संकेत दे रहा है.
विधायकों में बढ़ रही है नाराजगी?
पार्टी के भीतर से आ रही खबरों के मुताबिक, जदयू के कई विधायक इस फैसले से परेशान हैं. विधायकों का एक गुट दबी जुबान में कह रहा है कि क्या अब जेडीयू के फैसले नीतीश कुमार नहीं, बल्कि कहीं और से निर्देशित हो रहे हैं?
इन 7 सवालों ने बढ़ाई नीतीश की मुश्किल
विधायक दल की बैठक न होने पर अब पार्टी और नेतृत्व पर सात बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं:
- क्या बीजेपी के सामने सरेंडर कर दिया? 85 विधायक होने के बावजूद क्या जदयू ने बीजेपी के सामने पूरी तरह घुटने टेक दिए हैं?
- फैसले कौन ले रहा है? क्या पार्टी के निर्णय अब स्वतंत्र नहीं रहे और कहीं बाहर से कंट्रोल किए जा रहे हैं?
- आखिर विधायकों को विश्वास में क्यों नहीं लिया जा रहा? उनकी बेचैनी का जवाब किसके पास है?
- सामना करने से बच रहे नीतीश? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ही विधायकों के सवालों और उनके गुस्से का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे?
- क्या पार्टी को डर है कि बैठक बुलाई गई तो नाराजगी खुलकर सामने आ जाएगी और टूट की स्थिति बन सकती है?
- नेतृत्व पर संकट: क्या अब जदयू में नीतीश कुमार की पकड़ कमजोर हो गई है और फैसले कोई और नेता ले रहा है?
- क्या जदयू के कुछ बड़े नेता पार्टी में रहते हुए भी पर्दे के पीछे से बीजेपी के लिए स्क्रिप्ट लिख रहे हैं?
फिलहाल, बैठक रद्द होने के बाद पटना से लेकर दिल्ली तक चर्चाओं का बाजार गर्म है. क्या यह शांति किसी बड़े सियासी तूफान से पहले की आहट है? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
15 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
18 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
22 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
22 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines