बिहार में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा बयान दिया है। विधायक अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। जेडीयू विधायक ने एक क्रिकेट टुर्नामेंट के उद्घाटन पर कहा कि भारत में रहने वाले मुस्लिम पाकिस्तान के मैच जीतने पर बहुत खुश होते हैं इसके बाद जोर-शोर से सेलिब्रेट करते हैं।
गोपाल मंडल बीते दिनों नवगछिया के इस्माइलपुर में एक ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। जहां उनके संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा जब भी भारत और पाकिस्तान का मैच होता है और भारत जीतता है तो यहां के हिंदू पटाखे फोड़ते हैं और जब पाकिस्तान जीतता है तो यहां के मुस्लिम पटाखे फोड़ते है।
ये भी पढ़ेंः ’10 चोरियां करनी थीं, 8 कर ली, 2 करनी हैं..’, बिहार की लड़की का पुलिस को चैलेंज
पहले भी वायरल हो चुके हैं वीडियो
गोपाल मंडल इस्माइलपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट उद्घाटन के दौरान खेल का महत्व बता रहे थे। वे कह रहे थे कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विवादित टिप्पणी की। जेडीयू विधायक हर मौके पर अपनी बयानबाजी के कारण चर्चा का विषय होते हैं।
होली मिलन समारोह के दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे महिला डांसर के गले पर नोट चिपका रहे थे। वहीं माइक लगाने को लेकर भी विधायक और पत्रकारों में भी बहस हो गई थी। जिसमें वे पत्रकारों को दामाद कहकर बुलाया था। इस पर मौजूद पत्रकारों के बीच भी काफी गुस्सा देखा गया था।
ये भी पढ़ेंः ‘नीतीश सरकार जैसे 20 साल पुरानी कार’, तेजस्वी बोले- अब बिहार के युवाओं को मिले मौका
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
3 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
6 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
3 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
3 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines