'पाकिस्तान के जीतने पर मुस्लिम पटाखे फोड़ते हैं...',जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि भारत के मुस्लिम पाकिस्तान के जीतने पर पटाखे फोड़ते हैं। ये बात उनहोंने अपनी विधानसभा में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के दौरान कही।

JDU MLA Gopal Mandal statement

JDU MLA Gopal Mandal statement

बिहार में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा बयान दिया है। विधायक अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। जेडीयू विधायक ने एक क्रिकेट टुर्नामेंट के उद्घाटन पर कहा कि भारत में रहने वाले मुस्लिम पाकिस्तान के मैच जीतने पर बहुत खुश होते हैं इसके बाद जोर-शोर से सेलिब्रेट करते हैं।

विज्ञापन

गोपाल मंडल बीते दिनों नवगछिया के इस्माइलपुर में एक ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। जहां उनके संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा जब भी भारत और पाकिस्तान का मैच होता है और भारत जीतता है तो यहां के हिंदू पटाखे फोड़ते हैं और जब पाकिस्तान जीतता है तो यहां के मुस्लिम पटाखे फोड़ते है।

विज्ञापन

पहले भी वायरल हो चुके हैं वीडियो

गोपाल मंडल इस्माइलपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट उद्घाटन के दौरान खेल का महत्व बता रहे थे। वे कह रहे थे कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विवादित टिप्पणी की। जेडीयू विधायक हर मौके पर अपनी बयानबाजी के कारण चर्चा का विषय होते हैं।

विज्ञापन

होली मिलन समारोह के दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे महिला डांसर के गले पर नोट चिपका रहे थे। वहीं माइक लगाने को लेकर भी विधायक और पत्रकारों में भी बहस हो गई थी। जिसमें वे पत्रकारों को दामाद कहकर बुलाया था। इस पर मौजूद पत्रकारों के बीच भी काफी गुस्सा देखा गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ