अमिताभ ओझा, पटना:
JDU MLA Bima Bharti Husband Son Arrested: बिहार में सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को फ्लोर टेस्ट में भले ही नीतीश कुमार पास हो गए हों, लेकिन उनके कई विधायक आरोपों से घिर गए हैं। जेडीयू विधायक बीमा भारती चर्चा में हैं। वह फ्लोर टेस्ट के बाद विधानसभा पहुंचीं। इससे पहले उनके अपहरण को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज करा दी गई। अब उनके पति और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बीमा भारती के पति और बेटे पर अवैध हथियार रखने का आरोप
जानकारी के अनुसार, रुपौली से जदयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और उनके बेटे को हाथीदह और मोकामा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राजेंद्र सेतु से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, बीमा भारती के पति और बेटे पर अवैध हथियार था। इसी वजह से उन्हें पूछताछ के लिए रोका गया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध हथियार रखने के मामले में कुल 9 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
सभी हथियार लाइसेंसी हैं- बीमा भारती
हालांकि बीमा भारती का कहना है कि उनके सभी हथियार लाइसेंसी हैं। बीमा भारती ने इसे लेकर थाने में भी बवाल मचाया। उन्होंने कहा कि सरकार बन गई तो क्या किसी को भी अंदर कर देंगे। बीमा भारती के नाम से उनके पास हथियार का लाइसेंस हैं। साथ ही दूसरे हथियार का भी लाइसेंस है, जो उनकी बेटी के नाम से है।
अवधेश मंडल ने प्रशासन पर लगाए आरोप
बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हमें फ्लोर टेस्ट में जाने में देरी हो गई थी, इसी वजह से बेटे समेत हमारे कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है।
जदयू के बड़े नेताओं के संपर्क में थी
पति और बेटे से मिलने पहुंचीं बीमा भारती ने प्रशासन पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने थाने में हंगामा भी किया। उन्होंने कहा कि कल से ही मैं अपने पति और बेटे को ढूंढ़ रही थी। मुझे पता चला है कि उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इसमें हमारा कोई दोष नहीं है। बीमा भारती ने आगे अपनी सफाई में कहा कि मैं पटना जा ही रही थी और जदयू के बड़े नेताओं के संपर्क में थी।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस मुख्यालय ने फ्लोर टेस्ट को लेकर हाईअलर्ट जारी किया गया था। जब पुलिस वाहन को चेक कर रही थी तो इसी दौरान उसे वहां उन्हें हथियार दिखा। इसलिए पूछताछ करने के लिए थाने लाया गया। अब अवैध हथियार के आरोप में उन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
अपहरण की शिकायत
आपको बता दें कि जेडीयू नेता सुधांशु शेखर ने जेडीयू विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण की शिकायत पटना थाने में दर्ज कराई थी। बीमा भारती पर आरजेडी के साथ सांठगांठ के भी आरोप हैं। कहा जा रहा था कि वे फ्लोर टेस्ट में इसी वजह से देरी से पहुंची थीं। सुधांशु शेखर ने महागठबंधन की ओर से 10 करोड़ रुपये का ऑफर मिलने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें: बिहार में विधायकों का अपहरण! JDU नेता ने थाने में दी शिकायत, तेजस्वी के करीबी ठेकेदार पर आरोप
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
20 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
22 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines