JDU Leader’s 7 Lakh Gold Chain Missing: बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत कार्यक्रम के दौरान चोरी की आशंका से हड़कंप मच गया. सकरी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड के नेता राजेश मंडल के गले से करीब 7 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन गायब हो गई. घटना उस वक्त हुई, जब मंत्री के स्वागत के लिए बड़ी तादात में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौके पर मौजूद थे.
माला पहनाने के दौरान हुई घटना
जानकारी के मुताबिक निशांत कुमार के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर सकरी चौक पर उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था. मंत्री का काफिला पहुंचते ही वहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जमा हो गई. इसी दौरान राजेश मंडल मंत्री को माला पहनाने के लिए आगे पहुंचे.
स्वागत के दौरान राजेश मंडल के आसपास काफी लोग मौजूद थे. भीड़ ज्यादा होने के कारण धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब राजेश मंडल ने अपने गले पर हाथ लगाया तो उन्हें चेन गायब होने का पता चला. उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चेन नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने तुर्की थाने में लिखित शिकायत देकर पुलिस को मामले की जानकारी दी.
चेन चोरी हुई या टूटकर गिरी?
राजेश मंडल ने पुलिस को दिए आवेदन में चेन की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई है. उन्होंने अज्ञात शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, अभी ये पूरी तरह साफ नहीं है कि चेन किसी ने भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की या धक्का-मुक्की के दौरान टूटकर जमीन पर गिर गई. शिकायतकर्ता को आशंका है कि भीड़ के बीच किसी शख्स ने जानबूझकर चेन पर हाथ साफ किया होगा. दूसरी संभावना ये भी है कि भीड़ में खींचतान के कारण चेन टूट गई हो और बाद में किसी ने उसे उठा लिया हो.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले की खबर मिलने के बाद तुर्की थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सब इंस्पेक्टर सेंटू कुमार ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है. पुलिस अब कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है. इसके अलावा स्वागत समारोह के दौरान बनाए गए मोबाइल वीडियो और दूसरे फुटेज की भी जांच की जा रही है. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चेन गायब होने के वक्त राजेश मंडल के सबसे करीब कौन-कौन लोग मौजूद थे.
संदिग्ध की पहचान में जुटी पुलिस
जांच में CCTV फुटेज अहम भूमिका निभा सकती है. अगर किसी शख्स ने चेन खींचकर निकाली है तो उसकी पहचान करने में फुटेज मददगार हो सकती है. वहीं, अगर चेन टूटकर गिरी है तो पुलिस ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि उसे जमीन से किसने उठाया. फिलहाल पुलिस ने किसी संदिग्ध का नाम सार्वजनिक नहीं किया है और न ही गिरफ्तारी की कोई जानकारी सामने आई है. जांच पूरी होने के बाद ही ये साफ होगा कि जेडीयू नेता की चेन चोरी हुई या भीड़ के दौरान कहीं गिर गई.
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
4 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
22 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
23 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines