Purnia Family Found Dead: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच पूर्णिया में हाई प्रोफाइल घटना हुई है. बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी और बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है . घटना खजांची हाट थाना के यूरोपियन कॉलोनी की है. मृतकों में पूर्णिया के बड़े व्यवसायी और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचन माला और बेटी मेडिकल फोर्थ ईयर की छात्रा तनुप्रिया शामिल है.
यह भी पढ़ें: पटना मेट्रो के निर्माण कार्य के दौरान लगी भीषण आग, कई अहम दस्तावेज जल कर हुए राख
2009 में लड़ा था लोकसभा चुनाव
नवीन, कंचन और तुन ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा. नवीन कुशवाहा खाद बीज के बड़े व्यवसायी थे. उसने 2009 में बसपा से पूर्णिया लोकसभा चुनाव लड़ा था, जबकि 2010 में धमदाहा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था. घटना की सूचना मिलते ही SP स्वीटी सहरावत समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. मृतक नवीन कुशवाहा के भाई JDU नेता निरंजन कुशवाहा ने कहा कि तनुप्रिया अपने घर में ही सीढ़ियों से गिर गई थी.
यह भी पढ़ें: मोकामा हत्याकांड मामला: अनन्त सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, भेजा गया बेरुर जेल
डॉक्टरों को सुसाइड करने का अंदेशा
निरंजन ने बताया कि तनु को बचाने के दौरान नवीन भी गिर गए और सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई. सदमे के कारण उनकी पत्नी कंचन माला की भी मौत हो गई. वहीं अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर बी एन कुमार ने कहा है कि नवीन कुशवाहा के गले में फांसी के फंदे का निशान है. तनुप्रिया के सिर के पीछे चोट का निशान है, जबकि उनकी पत्नी कंचनमाला के शरीर पर किसी तरह का निशान नहीं है. नवीन कुशवाहा ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी की है.
यह भी पढ़ें: Bihar: जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह गिरफ्तार, दुलारचंद हत्याकांड में बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन
बेटों ने तीनों को पहुंचाया अस्पताल
पत्नी कंचन की सदमे के कारण मौत हुई है. सबसे पहले तनुप्रिया को गंभीर हालत में 7:30 बजे अस्पताल लाया गया. उसके बाद कंचन को और फिर नवीन कुशवाहा को करीब 8: बजे अस्पताल लाया गया. दोनों बेटे तीनों को अस्पताल लेकर आए, क्योंकि जिस समय घटना हुई दोनों बेटे घर में ही थे. SP स्वीटी सहरावत ने कहा कि मृतक नवीन कुशवाहा के गले पर निशान है और बेटी तनुप्रिया के सिर के पिछले हिस्से में चोट का निशान है. पत्नी कंचनमाला पहले से बीमार थी.
यह भी पढ़ें: बिहार के मोकामा में फायरिंग से मचा हड़कंप, लालू यादव के करीबी की गोली लगने से मौत
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
कंचनमाला को शुगर, दिल की बिमारी के साथ-साथ अल्सर भी था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत का असली कारण पता चलेगा. मेडिकल बोर्ड के द्वारा तीनों शवो का पोस्टमार्टम कराया गया है. सूचना मिलते ही मंत्री लेसी सिंह, सांसद पप्पू यादव, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, विधायक विजय खेमका, कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र यादव भी अस्पताल पहुंचे और मृतक नवीन कुशवाहा के परिजनों से मिलकर उन्होंने सांत्वना दी. मामले की जांच के आदेश भी दिए.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines