तेजस्वी यादवजी कैसी लगी सुशासन की सौगात? रीतलाल यादव की न्यायिक हिरासत पर JDU का तंज

Ritlal Yadav Surrender: राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने आज दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया। दरअसल, एक बड़े बिल्डर ने रीतलाल यादव पर रंगदारी मांगने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

JDU spokesperson Neeraj Kumar

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार।

बिहार में महागठबंधन की बैठक से ठीक पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। लालू प्रसाद के करीबी माने जाने वाले दानापुर के RJD विधायक रीतलाल यादव ने अपने भाई के साथ गुरुवार को दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरजेडी विधायक रीतलाल राय के साथ चिक्कू यादव, भाई पिंकू यादव और श्रवण यादव एवं अन्य सहयोगी ने भी दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया। सरेंडर के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया है। रीतलाल यादव के वकील सफदर हयात ने बताया की दानापुर कांड संख्या 129/25 में एक बिल्डर द्वारा विधायक रीतलाल यादव समेत उनके भाई और रिश्तेदारों को आरोपित किया गया था, इस मामले में सभी ने सरेंडर कर दिया है। वहीं, इस मामले को लेकर जेडीयू और भाजपा ने आरजेडी पर हमला बोला है।

विज्ञापन

क्या कहा जेडीयू प्रवक्ता ने?

आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के सरेंडर और फिर न्यायिक हिरासत में भेजे जान पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला किया। नीरज कुमार ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘तेजस्वी यादवजी, कैसी लगी सुशासन की सौगात? एक तरफ महागठबंधन की बैठक और दूसरी तरफ आपके ‘राजनीतिक रत्न’ का जेल में गृह प्रवेश! यही है सुशासन का राज। चाहे कोई भी हो, अपराधी कानून से नहीं बच सकता। कानून का कील ठोंक दिया जाता है।’ उन्होंने कहा कि अभी तो शुरुआत हुआ है, अभी भी आपके कई और विधायक हैं, जो जेल से बाहर हैं, जिनपर मुकदमा दर्ज है, उन्हें कोई बचाने वाला नहीं है। अपराध कीजिएगा तो यह नहीं देखा जाएगा कि किस दल के हैं, किस जाति के हैं या किस धर्म के हैं। अपराधियों पर कानून का वज्रपात होना तय है।

विज्ञापन

‘न फंसाया जाता है, न किसी को बचाया जाता है’

वहीं, रीतलाल यादव के सरेंडर पर बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने भी निशाना साधा। मिश्रा ने कहा, ‘यही सुशासन की सरकार है। जो गलत करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी को न फंसाया जाता है और न किसी को बचाया जाता है।’

विज्ञापन

कई जगहों पर हुई थी छापेमारी

बता दें कि शुक्रवार (11 अप्रैल को) पुलिस ने पटना से सटे दानापुर समेत कुछ अन्य जगहों पर राजद विधायक के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। इस दौरान विधायक रीतलाल यादव के घर पर और उनके करीबियों के 11 ठिकानों पर पटना पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की थी। छापेमारी के दौरान सिटी एसपी, दानापुर एएसपी के अलावा पटना के एसएसपी अवकाश कुमार भी पहुंचे थे। विधायक रीतलाल यादव के घर के बाहर करीब 1000 की संख्या में पुलिस और फोर्स को तैनात किया गया था। छापेमारी के दौरान साढ़े दस लाख रुपये नकद, 77लाख रुपये का ब्लैंक चेक, 4 संदिग्ध चेक, जमीन के कई डीड पेपर, 6 पेन ड्राइव और वॉकी टाकी बरामद किया गया था। छापेमारी में विधायक के आवास से दो काला बॉक्स भी जब्त किया गया था और बिजनेस पॉटर्नर सुनील के आवास से नकदी समेत जमीन के कागजात बरामद किए गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ