Opposition PM Candidate: बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्ष की बैठक से पहले जदयू की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का कहना है कि नीतीश कुमार पीएम पद के दावेदार नहीं हैं। ललन सिंह ने रविवार को कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। वह भाजपा मुक्त देश बनाने की अगुआई कर रहे हैं। वह विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में समर्थन देने वाले नारे लगाने से परहेज करने का भी आग्रह किया। ललन सिंह ने कहा कि इस तरह के नारे विपक्षी एकता को चोट पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा, “चुनाव के बाद जब देश बीजेपी मुक्त हो जाएगा, तो सभी पार्टियां इस बात पर चर्चा करने के लिए मिलेंगी कि देश का नेतृत्व कौन करेगा।”
18 विपक्षी दल बैठक में भाग लेंगे
ललन सिंह ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को चुनौती देने की रणनीति पर चर्चा के लिए 18 राजनीतिक दल बैठक में भाग लेंगे। जद (यू) प्रमुख ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी 23 जून को होने वाली विपक्ष की बैठक के लिए अपना समर्थन दिया है।
नीतीश कुमार ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों को एकजुट करने के लिए दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और कर्नाटक सहित कई राज्यों की यात्रा की है। नीतीश ने पहली बार 12 अप्रैल को कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की थी, जिसके बाद राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात को विपक्षी एकता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया था।
केजरीवाल से लेकर ममता बनर्जी और पटनायक से मिल चुके हैं नीतीश
नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के अलावा ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और अन्य से भी मुलाकात की है। नीतीश ने मई में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से संपर्क किया था।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
15 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
16 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines