बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हर एक पार्टी अपना सियासी रण सजाने में लगी हुई है। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों के बीच आपसी खींचतान भी चल रही है। इस बीच नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, खबरें हैं कि डॉ. सुनील कुमार सिंह जल्द ही VIP (विकासशील इंसान पार्टी) का दामन थामने वाले हैं। सुनील कुमार सिंह के अलावा कई और बड़े नाम हैं, जो VIP के साथ जुड़ सकते हैं।
VIP का दामन थाम सकते थे डॉ. सुनील कुमार सिंह
बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी अपनी पार्टी के विस्तार को लेकर पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं। समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग तेजी से VIP के साथ जुड़ रहे हैं। इससे पार्टी को नई ताकत मिल रही है। इसी कड़ी में जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह भी VIP के साथ जुड़ने जा रहे हैं। खबर है कि डॉ. सुनील कुमार सिंह ने आज मुकेश साहनी का दामन थाम सकते हैं।
रह चुके हैं जेडीयू के प्रवक्ता
मालूम हो कि डॉ. सुनील कुमार सिंह जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता होने के साथ-साथ पार्टी के मेडिकल सेल में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। सुनील कुमार सिंह के VIP में शामिल होने को पार्टी की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इसको लेकर VIP के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग के सम्मान और हक की लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे अनुभवी और सेवा भाव रखने वाले लोगों का पार्टी में स्वागत है।
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में हॉस्टल से लापता हरियाणा का छात्र, MBBS की कर रहा था पढ़ाई
कई और नामचीन चेहरे VIP में शामिल
पार्टी सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में कई और नामचीन चेहरे VIP में शामिल हो सकते हैं। इसमें डॉ. विनोद कुमार और डॉ. अमिताभ कुमार सिन्हा का नाम भी शामिल है। इससे पहले भी VIP में कई पूर्व नौकरशाह और चर्चित चेहरे शामिल हुए थे, जिसमें आरपीएफ के पूर्व आईजी नुरुल होदा का नाम शामिल है। इन सभी का VIP में आना पार्टी के चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव को और मजबूत करेगा।
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
4 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines