जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अंदर चल रहा विधायक अनंत सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार के बीच का विवाद अब सुलझाने की कोशिशों तक पहुंच गया है. दोनों नेताओं के बीच जारी मतभेद को खत्म करने के लिए सोमवार को एक अहम बैठक बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे एवं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने की. बैठक में जदयू विधायक अनंत सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, नीरज कुमार और संजय गांधी मौजूद रहे. पार्टी ने इस विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी उमेश कुशवाहा और श्रवण कुमार को दी है.
बताया जा रहा है कि बैठक का मुख्य मकसद दोनों नेताओं के बीच चल रहे विवाद को खत्म कर पार्टी में एकजुटता बनाए रखना था. बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश की गई. हालांकि, बैठक के बाद यह साफ नहीं हो पाया कि दोनों नेताओं के बीच सुलह हुई है या नहीं. बैठक के बाद नीरज कुमार ने जरूर पार्टी की एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि “हमारी पार्टी में हम सभी लोग एकजुट हैं और एकजुट रहेंगे.” हालांकि, उन्होंने विवाद के समाधान को लेकर विस्तार से कुछ नहीं बताया.
आखिर क्या है अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद?
दरअसल, विवाद की शुरुआत बिहार के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर हुई. जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. इतना ही नहीं, अनंत सिंह ने नीरज कुमार के विरोध में चुनाव मैदान में उतरे अनुज कुमार सिंह को अपना समर्थन दे दिया.
एक ही पार्टी के दो बड़े नेताओं के बीच खुलकर सामने आए इस मतभेद के बाद जदयू के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई. मामला बढ़ने के बाद पार्टी नेतृत्व ने दोनों नेताओं के बीच बातचीत के जरिए विवाद खत्म करने की पहल की.
बैठक के बाद भी तस्वीर साफ नहीं
सुलह के लिए हुई बैठक के बाद अनंत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मीडिया से बातचीत किए बिना ही वहां से निकल गए. अनंत सिंह से जब बैठक और विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. ऐसे में यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि दोनों नेताओं के बीच विवाद पूरी तरह खत्म हो गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने भी पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह से जब बैठक को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए.
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
4 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
22 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
23 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines