हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Pappu Yadav Accident: बिहार के बक्सर में पप्पू यादव का काफिला भीषण सड़क हादसे का शिकार, सांसद समेत 5 घायल

विज्ञापन

नई दिल्ली: पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख पप्पू यादव का काफिला भीषण सड़क हादसे (Pappu Yadav Accident) का शिकार हो गया। ये हादासा सोमवार देर रात ब्रह्मपुर फोरलेन पर आरा और बक्सर के बीच हुआ। इस हादसे में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पप्पू यादव समेत 5 लोग जख्मी हो गई है।

बताया जा रहा है कि पप्पू यादव मुबारकपुर कांड के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सारण गए थे। वहां से वापस लौटते के वक्त एक ट्रक ने उनके काफिले को ओवरटेक किया और अनियंत्रित होकर काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस टक्कर एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सड़क हादसे में जेएपी प्रमुख पप्पू यादव बाल-बाल बच गए। हालांकि उनके काफिले के साथ चल रहे कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए आप के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें