Lok sabha election 2024 (अमिताभ कुमार ओझा ): बिहार की जमुई लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार अरुण भारती के पक्ष में आज एक बड़ी जनसभा को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्बोधित किया। राजनाथ सिंह ने चिराग पासवान के बारे में कहा की वे एनडीए के पिच के रन हिटर है। राजनाथ सिंह ने जमुई की जनता से एनडीए उम्मीदवार को जिताने की अपील की। इस मौके पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरजेडी पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला।
सपना करेंगे साकार
राजनाथ सिंह ने कहा की चिराग पासवान एनडीए की पिच के रन हिटर हैं। जितने रन बनाने की जरूरत होगी, उतनी रन बनाने की क्षमता चिराग पासवान रखते हैं। आज मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि दिवंगत रामविलास पासवान का जो सपना था, उसे वे निश्चित रूप से साकार करेंगे। राजनाथ सिंह ने कहा की सुशिक्षित अरुण भारती विनम्र और शालीन हैं। वे सांसद बनने के बाद क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगे।
ये लोग होंगे जेल में
सम्राट चौधरी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा। कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि मैं साफ शब्दों में कह देना चाहता हूं कि जमीन माफिया, शराब माफिया और बालू माफिया या तो बिहार छोड़ देंगे या फिर सबको जमुई के जेल में भेजा जाएगा
तीन करोड़ पक्के मकान बनाए जाएंगे
सम्राट चौधरी ने भाजपा के संकल्प पत्र का स्वागत करते हुए इसे 2047 के विकसित भारत का रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि जब से हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सत्ता संभाली है, तब से भारत का डंका पूरे देश में बज रहा है। आज संकल्प पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार में तीन करोड़ और पक्के मकान बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक चार करोड़ पक्के के मकान बनाए जा चुके हैं।
संबंधित खबरें
जीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
16 hrs agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
1 day agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
1 day ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
2 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
3 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
3 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
3 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
3 days agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
5 days agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines