चिराग पासवान NDA की पिच के रन हिटर हैं, बिहार में बोले राजनाथ सिंह

Lok sabha election 2024 : राजनाथ सिंह ने कहा कि चिराग पासवान एनडीए की पिच के रन हिटर हैं। जितने रन बनाने की जरूरत होगी, उतने रन बनाने की क्षमता चिराग में है।

rajnath singh

रखा मंत्री राजनाथ सिंह

Lok sabha election 2024 (अमिताभ कुमार ओझा ): बिहार की जमुई लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार अरुण भारती के पक्ष में आज एक बड़ी जनसभा को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्बोधित किया। राजनाथ सिंह ने चिराग पासवान के बारे में कहा की वे एनडीए के पिच के रन हिटर है। राजनाथ सिंह ने जमुई की जनता से एनडीए उम्मीदवार को जिताने की अपील की। इस मौके पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरजेडी पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला।

विज्ञापन

सपना करेंगे साकार

राजनाथ सिंह ने कहा की चिराग पासवान  एनडीए की पिच के रन हिटर हैं। जितने रन बनाने की जरूरत होगी, उतनी रन बनाने की क्षमता चिराग पासवान रखते हैं। आज मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि दिवंगत रामविलास पासवान का जो सपना था, उसे वे निश्चित रूप से साकार करेंगे। राजनाथ सिंह ने कहा की सुशिक्षित अरुण भारती विनम्र और शालीन हैं। वे सांसद बनने के बाद क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगे।

विज्ञापन

ये लोग होंगे जेल में

सम्राट चौधरी ने  कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा। कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि मैं साफ शब्दों में कह देना चाहता हूं कि जमीन माफिया, शराब माफिया और बालू माफिया या तो बिहार छोड़ देंगे या फिर सबको जमुई के जेल में भेजा जाएगा

तीन करोड़ पक्के मकान बनाए जाएंगे

सम्राट चौधरी ने भाजपा के संकल्प पत्र का स्वागत करते हुए इसे 2047 के विकसित भारत का रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि जब से हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सत्ता संभाली है, तब से भारत का डंका पूरे देश में बज रहा है। आज संकल्प पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार में तीन करोड़ और पक्के मकान बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक चार करोड़ पक्के के मकान बनाए जा चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ