पत्नी-बेटी की हत्या के बाद खुद का काटा गला, चौंक गई बिहार पुलिस जब कारण पता चला

Jamui Double Murder Story: बिहार के जमुई जिले में एक सनकी युवक ने पत्नी और मासूम बेटी की गला दबाकर जान ले ली। उसने पुलिस को बताया कि वह उसकी कोई बात नहीं मानती थी।

Jamui Double Murder Story Bihar Crime News

बिहार में युवक ने पत्नी और 5 महीने की मासूम की ली जान

Jamui Crime News: बिहार के जमुई जिले के पेलवाजन गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को आपसी विवाद में एक युवक ने पत्नी और 5 महीने का मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद की भी धारदार हथियार से जान लेने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के पेलवाजन गांव निवासी नासरीन खातून और उसकी 5 महीने की बेटी अलीशा के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी पति का नाम मोहम्मद ओलायत है। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वह अपनी पत्नी को किसी काम के लिए कहता तो वह उसे करने से इंकार कर देती थी। इससे नाराज होकर उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद गुस्से में 5 महीने की बेटी अलीशा और खुद की आत्महत्या की कोशिश की।

विज्ञापन

विज्ञापन

पहली पत्नी छोड़ कर चली गई

मामले में स्थानीय थाने के पुलिस अधिकारी चंद्रदेव ने बताया कि सनकी युवक ने अपनी पत्नी और बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद आत्महत्या की कोशिश की। उन्हें इलाज के सदर हाॅस्पिटल लाया गया। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी के घर पर तैनात है। वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजे हैं। मामले में पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी युवक की पहली पत्नी भी उनके सनकीपन के कारण उसे छोड़ कर चली गई थी। इसके बाद यह उसकी दूसरी शादी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ