Jale Election Result 2025: जाले से भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक, जिबेश कुमार मिश्रा ने फिर जीता चुनाव

Jale Election Result 2025: बिहार की जाले विधानसभा सीट पर पिछले 2 सालों से भाजपा का दबदबा है. तीसरी बार भी जीत भाजपा की झोली में आकर गिरी है.

JIBESH KUMAR

जिबेश कुमार मिश्रा ने लगाई जीत की हैट्रिक.

Jale Election Result 2025: बिहार के दरभंगा जिले का एक प्रखंड स्तरीय नगर है जाले. यह मधुबनी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है. जाले में साल 2014 में उपचुनाव भी हो चुके हैं. यहां राजनीतिक परिवारों का दबदबा भी दिखता है और दलबदल भी खूब देखने को मिलता है. साल 2015 और 2020 में भाजपा के जिबेश कुमार मिश्रा ने चुनाव जीता था और इस साल भी भाजपा (BJP) से तीसरी बार टिकट लेकर जाले की कुर्सी के लिए मैदान में थे. अन्य मुख्य प्रत्याशियों में जनसुराज के रंजीत शर्मा और कांग्रेस के ऋषि मिश्रा थे. जिबेश कुमार मिश्रा ने एक बार फिर जीत अपने नाम कर ली है.

विज्ञापन
विज्ञापन

जाले विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे

बिहार विधानसभा चुनाव में जाले विधानसभा क्षेत्र से प्रमुख प्रत्याशी के रूप में भाजपा से जिबेश कुमार, जनसुराज से रंजीत शर्मा, एआईएमआईएम से फैशल रहमान और कांग्रेस से ऋषि शर्मा खड़े थे. भाजपा के जिबेश कुमार को 100496 वोट मिले हैं. 78634 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के ऋषि मिश्रा और तीसरे स्थान पर आए 5150 वोटों के साथ जनसुराज के रंजीत शर्मा.

जाले से भाजपा का टिकट लेकर तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं जिबेश कुमार मिश्रा. जिबेश कुमार मिश्रा जाले के वर्तमान विधायक भी हैं. उन्होंने 2015 में भी जीत हासिल की थी और साल 2020 में कांग्रेस प्रत्याशी मसकूर अहमद उस्मानी को 21,796 मतों के बड़े अंतर से हराया था.

विज्ञापन

जाले विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे

साल 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में जाले से भाजपा के जिबेश कुमार मिश्रा जीते थे जिन्हें कुल 87,376 वोट मिले थे. दूसरे स्थान पर कांग्रेस के डॉ. मसकूर अहमद उस्मानी थे जिन्होंने 65,580 वोट अपने नाम किए थे.

विज्ञापन
प्रत्याशी वोटनतीजे
जिबेश कुमार मिश्रा 87,376BJP
मसकूर अहमद उस्मानी65,580INC
नोटा3,573NOTA

जाले विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 में जिबेश कुमार मिश्रा भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में कूदे थे और 62,059 वोटों से जीत हासिल करके विधायक बने थे. जनता दल यूनाइटेड के ऋषि मिश्रा को 57,439 वोट मिले थे और तीसरे स्थान पर 6,759 वोट के साथ समाजवादी पार्टी के मुजीब रहमान थे.

विज्ञापन
प्रत्याशी वोटनतीजे
जिबेश कुमार मिश्रा 62,059BJP
ऋषि मिश्र 57,439 JD(U)
मुजीब रहमान6,759 SP

जाले की राजनीतिक पृष्ठभूमि

जाले की राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात की जाए तो यहां राजनीतिक परिवारों का प्रभाव देखने को मिलता रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री लालित नारायण मिश्र के बेटे विजय कुमार मिश्र जाले से तीन बार जीत हासिल कर चुके हैं. इसके अलावा, यहां के मतदाताओं ने किसी एक विचारधारा का लगातार समर्थन नहीं किया है और समय-समय पर वाम, दक्षिणपंथी और केंद्र के प्रत्याशियों को चुना है.

विज्ञापन

जाले के मतदाता

जाले प्रूणतया ग्रामीण क्षेत्र है जहां 2020 में 3,12, 393 पंजीकृत मतदाता थे जिसमें 36, 987 अनूसूचित जाति और 90,593 मुस्लिम मतदाता थे. वहीं, साल 2024 में हुए उपचुनावों में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,23, 092 हो गई थी.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Jale Election Result 2025 LIVE

भाजपा के जिबेश कुमार को 100496 वोट मिले हैं. 78634 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के ऋषि मिश्रा और तीसरे स्थान पर आए 5150 वोटों के साथ जनसुराज के रंजीत शर्मा.

Jale Election Result 2025 LIVE

जिबेश कुमार 5175 वोटों से आगे. भारतीय जनता पार्टी के हिस्से आ सकती है जाले की कुर्सी.

Jale Election Result 2025 LIVE Update

जीत की तरफ बढ़ रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के जिबेश कुमार. पाचंवे राउंड की गिनती के बाद 20301 वोट से आगे हैं जिबेश कुमार.

Jale Election Result 2025 LIVE Update

जाले में दूसरे राउंड की वोटिंग में भी जिबेश कुमार सबसे आगे. अबतक मिले 8771 वोट.

Jale Election Result 2025 LIVE Update

जाले से लगातार आगे बने हुए हैं भारतीय जनता पार्टी के जिबेश कुमार. अबतक 4631 वोट्स कर चुके हैं हासिल.

Jale Election Result 2025 LIVE Update

भाजपा की तरफ झुके शुरुआती रुझान, जाले से आगे हैं भाजपा के जिबेश कुमार मिश्रा.

Jale Election Result 2025 LIVE Update

साल 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में जाले से भाजपा के जिबेश कुमार मिश्रा जीते थे जिन्हें कुल 87,376 वोट मिले थे.

Jale Election Result 2025 LIVE Update

जाले में वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है. मुख्य प्रत्याशी के रूप में भाजपा से जिबेश कुमार, जनसुराज से रंजीत शर्मा, एआईएमआईएम से फैशल रहमान और कांग्रेस से ऋषि शर्मा चुनावी मैदान में खड़े हैं

Jale Election Result 2025

जाले में पहले चरण के मतदान बीते 6 नवंबर को हो चुके हैं. कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है.

Jale Election Result 2025 LIVE Updates

पिछले 2 बार के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद इस साल भी भाजपा (BJP) से तीसरी बार टिकट लेकर जाले की कुर्सी के लिए मैदान में हैं जिबेश कुमार मिश्रा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ