Islampur Election Result 2025: इस्लामपुर विधानसभा सीट पर जदयू उम्मीदवार रुहेल रंजन 100487 वोट पाकर जीते, आरजेडी प्रत्याशी को 32239 वोटों से हराया
Islampur Election Result 2025: बिहार की इस्लामपुर विधानसभा सीट पर जदयू उम्मीदवार रुहेल रंजन 100487 वोट पाकर जीते. उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी राकेश कुमार को 32239 वोटों के अंतर से हराया.
Islampur Election Result 2025: बिहार की इस्लामपुर विधानसभा सीट पर जदयू उम्मीदवार रुहेल रंजन 100487 वोट पाकर जीते. उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी राकेश कुमार को 32239 वोटों के अंतर से हराया. इस चुनाव में आरजेडी प्रत्याशी राकेश कुमार को कुल 68248 वोट मिले. इस्लामपुर की सीट जिसे छोटी अयोध्या भी कहा जाता है पर JDU और RJD के बीच कांटे की टक्कर थी.
इस्लामपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार (Bihar Assembly Election Result 2025)
इस्लामपुर विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता जल के राकेश कुमार रौशन और जनता दल यूनाइटेड के रुहेल रंजन उम्मीदवार हैं. इसके साथ ही जनसुराज की तनुजा कुमारी इस सीट से उम्मीदवार हैं. इस सीट पर राष्ट्रीय जनता जल के राकेश कुमार रौशन और जनता दल यूनाइटेड के रुहेल रंजन के बीच मुकाबला है. इस सीट पर महागठबंधन और एनडीए के बीच खींचतान में कौन सीट पर जीत हासिल करेगा इसका फैसला आज हो जाएगा.
साल 2015 में चुनाव के नतीजे
पार्टी
उम्मीदवार
प्राप्त वोट
जनता दल यूनाइटेड
चंद्रसेन प्रसाद
66587
भाजपा
वीरेंद्र गोप
43985
साल 2020 में चुनाव के नतीजे
पार्टी
उम्मीदवार
प्राप्त वोट
राष्ट्रीय जनता दल
राकेश कुमार रौशन
68088
जनता दल यूनाइटेड
चंद्रसेन प्रसाद
64390
कैसे रहे हैं इस्लामपुर विधानसभा सीट के पुराने चुनावी आंकड़े?
इस्लामपुर विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. यह सीट पहले जेडीयू का गढ़ रही है जिस पर 2020 के चुनाव में आरजेडी ने पहली बार जीत हासिल की थी. इस्लामपुर विधानसभा सीट नालंदा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. इस सीट पर साल 2010 के चुनाव में जेडीयू के राजीव रंजन को 56,332 वोट मिले थे. इसके बाद 2015 के चुनाव में चंद्रसेन प्रसाद ने जेडीयू की तरफ से चुनाव लड़कर 66,587 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की थी. उन्होंने भाजपा के वीरेंद्र गोप को हराया था. वीरेंद्र गोप को 2015 में 43985 वोट मिले थे. 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के राकेश कुमार रौशन जीते थे. उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के चंद्रसेन प्रसाद को हराया था. 2020 के चुनाव में राकेश कुमार रौशन को 68088 और चंद्रसेन प्रसाद को 64390 वोट मिले थे.
LIVE UPDATES
Islampur Election Result 2025 LIVE UPDATE: इस्लामपुर विधानसभा सीट पर जदयू उम्मीदवार रुहेल रंजन 57095 वोटों से आगे
Islampur Election Result 2025 LIVE UPDATE: इस्लामपुर विधानसभा सीट पर जदयू उम्मीदवार रुहेल रंजन 57095 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर आरजेडी प्रत्याशी राकेश कुमार
Islampur Election Result 2025 LIVE UPDATE: इस्लामपुर विधानसभा सीट पर जदयू उम्मीदवार रुहेल रंजन 24983 वोटों से आगे
Islampur Election Result 2025 LIVE UPDATE: इस्लामपुर विधानसभा सीट पर जदयू उम्मीदवार रुहेल रंजन 24983 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर आरजेडी प्रत्याशी राकेश कुमार
Islampur Election Result 2025 LIVE UPDATE: इस्लामपुर विधानसभा सीट पर राजद उम्मीदवार रुहैल रंजन 24983 वोटों से आगे
Islampur Election Result 2025 LIVE UPDATE: इस्लामपुर विधानसभा सीट पर राजद उम्मीदवार रुहैल रंजन 24983 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर आरजेडी प्रत्याशी राकेश कुमार
Islampur Election Result 2025 LIVE UPDATE: बिहार चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई
Islampur Election Result 2025 LIVE UPDATE: बिहार चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई. पोस्टल बेलट की गिनती की जा रही है. कुछ ही देर में सीटों के रुझान आने शुरू हो जाएंगे.
हिंदी न्यूज़प्रदेशबिहारIslampur Election Result 2025: इस्लामपुर विधानसभा सीट पर जदयू उम्मीदवार रुहेल रंजन 100487 वोट पाकर जीते, आरजेडी प्रत्याशी को 32239 वोटों से हराया