Tejashwi Yadav Aabhar Yatra: बिहार की राजनीति तेजी से बदल रही है। राज्य की सियासत के दो बड़े नेताओं के बयानों ने साफ कर दिया है कि पटना की राजनीति किस ओर जाएगी। दो दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने खुलकर स्वीकारा था कि दो बार गलती हो गई और उनके साथ चले गए अब तीसरी बार नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार का ये बयान उन अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए था, जो सूचना आयुक्त की नियुक्ति के लिए तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद पनपा था। असल में नीतीश को लेकर अफवाहों पर सही मायने में ब्रेक तेजस्वी यादव के बयान से लगा है, आरजेडी नेता ने सोमवार को कहा कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है। दो बार साथ दे दिया। पिछली बार पैर पकड़ने लगे थे, अब आगे कोई चांस नहीं है।
तेजस्वी के इस बयान के बाद साफ है कि निकट भविष्य में दोनों नेताओं और पार्टियों के साथ आने का कोई चांस नहीं है। क्योंकि पहले नीतीश कुमार ने और बाद में तेजस्वी यादव ने बयान देकर अपनी पोजिशन स्पष्ट कर दी है। यही नहीं तेजस्वी यादव, लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ मुखर हैं। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार से सवाल कर रहे हैं और नीतीश के साथ बीजेपी को भी घेर रहे हैं।
भाजपा के टच में हैं चौधरीः तेजस्वी
तेजस्वी यादव सोमवार को यही नहीं रूके, उन्होंने नीतीश कुमार के करीबी अशोक चौधरी पर सीधे निशाना साधा। पत्रकारों के सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि चौधरी भाजपा के टच में हैं, वह तो भाजपा के ही आदमी हैं। तेजस्वी ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में सत्ता संरक्षण में अपराध फल-फूल रहा है। अपराधी जब चाहे, जहां चाहे किसी को भी गोली मारकर भाग जा रहे है। एनडीए के कर्ता-धर्ता बेलगाम अपराध से बेखबर है। इधर-उधर में मस्त, व्यस्त और पस्त मुख्यमंत्री से बिहार बिल्कुल भी नहीं संभल रहा है।
तेजस्वी यादव की आभार यात्रा
बता दें कि तेजस्वी यादव मंगलवार से आभार यात्रा पर निकल रहे हैं। यात्रा की शुरुआत समस्तीपुर से होगी। यात्रा के पहले फेज में तेजस्वी समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद ये पहली बार है जब तेजस्वी यादव नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए बिहार की यात्रा पर निकले हैं।
नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के पटना दौरे का असर जल्द ही दिखने वाला है। प्रदेश बीजेपी अध्य़क्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही होगा। माना जा रहा है बिहार सरकार में दिलीप जायसवाल और महेश्वर हजारी सहित 5 मंत्री बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही बीजेपी और जेडीयू में एडजस्टमेंट पर भी बात हो सकती है।
संबंधित खबरें
बिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
4 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
4 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
5 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
10 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
11 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
15 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines