छपरा से जाकिर अली की रिपोर्टः छपरा (Chapra) में शनिवार रात तस्कर (Smuggler) एंबुलेंस (Ambulance) में मरीज के बदले शराब (Wine) लेकर बिहार (Bihar) में घुसने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन उससे पहले ही उत्तरपद्रेश की सीमा पर उत्पाद विभाग (Product Department) की टीम ने पकड़ लिया। एंबुलेंस से टीम ने 88 कार्टून शराब बरामद की जिसका बाजार मूल्य लगभग 10 लाख रुपये है। टीम ने एम्बुलेंस में सवार दोनों युवकों को शराब तस्करी के अपराध में गिरफ्तार करते हुए एम्बुलेंस को जब्त कर लिया।
दो तस्कर गिरफ्तार
उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि शराब हरियाणा से मुजफ्फरपुर ले जायी जा रही थी। शराब के खेप के साथ दो तस्कर भी पकड़े गए है जिनका पहचान विक्की विवान, पिता सुभाष विवान ग्राम बोन्द, थाना दुजाना हरियाणा के रूप में हुई है। जबकि चालक हरियाणा के झज्जर जिला अंतर्गत विरथना गावं निवासी सुमित कुमार पिता मुकेश कुमार बता रहा।
मुजफ्फरपुर में करनी थी डिलीवरी
घटना के बारे में जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के सुपरिटेंडेंट रजनीश ने बताया कि तस्कर मद्यनिषेध विभाग और पुलिसकर्मियों को भ्रमित करने के लिए अलग अलग तरह का हथकंडा अपना शराब की तस्करी करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। पुलिसकर्मी को भ्रमित करने के लिए तस्कर एंबुलेंस का इस्तेमाल कर शराब लेकर आ रहे थे। तभी मांझी चेकपोस्ट पर लगे हैंड हेल्ड स्कैनर से एम्बुलेंस के अंदर रखे शराब को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए तस्कर हरियाणा से शराब लेकर मुजफ्फरपुर में डिलीवरी देने वाले थे। एम्बुलेंस में शराब की तस्करी चर्चा का विषय बना हुआ है। तस्कर तस्करी के लिए रात्रि में बॉर्डर पार कर रहे है।
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
21 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines