IndiGo Flight: बिहार के पटना में शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Flight) के एक विमान की टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद वापस इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। हालांकि घटना में किसी भी प्रकार अनहोनी की खबर नहीं हैं। एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया है कि फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। बताया गया है कि विमान के इंजन में तकनीकि खराबी आई थी।
पटना से दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ये घटना शुक्रवार सुबह की है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद वापस पटना में जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
टेकऑफ करते ही आई खराबी
जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक के अनुसार, दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान- 6ई 2433 के इंजन के खराबी की सूचना के बाद सुबह 9:11 बजे पटना हवाई अड्डे पर उतारा गया है। उन्होंने बताया कि उड़ान के तीन मिनट बाद ही इस खराबी की सूचना मिली थी।
यह भी पढ़ेंः उदयपुर से उड़ान भरते ही एयर इंडिया के विमान में फटा मोबाइल; वापस कराई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली में भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
बताया गया है कि इससे पहले जुलाई में एयर इंडिया की दिल्ली-पेरिस फ्लाइट उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर वापस उतारी गई थी, क्योंकि दिल्ली हवाई यातायात नियंत्रकों ने उड़ान चालक दल को उसके प्रस्थान के बाद रनवे पर संदिग्ध टायर का मलबा देखे जाने की सूचना दी थी।
उदयपुर में फ्लाइट में फटा था मोबाइल
इससे पहले 18 जुलाई को भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि एयर इंडिया के एक विमान ने राजस्थान के उदयपुर स्थित डबोक एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। इसी दौरान विमान में बैठे एक यात्री का मोबाइल फोन फट गया। मोबाइल में ब्लास्ट होते ही कैबिन में धुआं भर गया। जानकारी होने पर विमान के पायलट ने एटीएस से संपर्क किया। इसके बाद विमान की तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
7 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines