अहमदाबाद से पटना आ रहे एक विमान में बम की सूचना मिली है। इसके बाद पटना में इसकी सुरक्षित लैंडिंग कराने के बाद तलाशी ली गई। दोपहर करीब 1 बजे फ्लाइट की पटना आमीन सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई और फिर आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यहां बम स्क्वॉयड ने पूरे विमान की तलाशी ली। हालांकि तलाशी के दौरान विमान में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इंडिगो की अहमदाबाद-पटना फ्लाइट में 195 यात्री सफर कर रहे थे।
बुधवार को इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिली, जिसके बाद जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया। उड़ान संख्या 6E921 की फ्लाइट को दोपहर 12:45 बजे उतरना था, जब धमकी की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि इंडिगो स्टेशन मैनेजर शालिनी के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए बम की धमकी भेजी गई थी।
घंटे भर चली जांच लेकिन कुछ नहीं मिला
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने सबसे पहले विमान की सुरक्षित लैंडिंग को प्राथमिकता दी। इसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बम निरोधक दस्ते ने विमान तलाशी ली। एयरपोर्ट पुलिस के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) संतोष कुमार के अनुसार, “विमान की करीब एक घंटे तक सावधानीपूर्वक तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।” जांच के बाद विमान को सुरक्षित घोषित कर दिया गया और फिर यात्रियों को उतरने की अनुमति दे दी गई।
अब इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर धमकी भरा संदेश भेजने वाला शख्स आखिर था कौन? ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब जहाज में बम की सूचना दी गई लेकिन जांच के बाद ऐसी कोई चीज नहीं मिली। प्रशासन द्वारा धमकी भरे संदेश को काफी गंभीरता से लिया जाता है।
स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
वहीं रविवार को जम्मू रेलवे स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी ई थी। इससे हड़कंप मच गया था। अमरनाथ यात्रा और प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बम से स्टेशन उड़ाने की धमकी आने से प्रशासन तुरंत संक्रिया हो गया और स्टेशन पर मौजूद व्यक्तियों और सामानों की जांच की। कुछ ही देर में स्टेशन को खाली करवा लिया गया। काफी देर तक चली जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि धमकी फर्जी है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है लेकिन उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
8 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
8 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines