India Pakistan War Situation: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारत-पाक सीजफायर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा वार करते हुए कहा कि ‘4000 किलोमीटर दूर बैठकर सीजफायर करवाता हो, उस देश का भगवान ही मालिक है।’ पप्पू यादव ने कहा कि ‘जब हमारी सेना को फ्री हैंड किया गया है, तो फिर अंकुश क्यों लगाए?’ पढ़िए उन्होंने और क्या कुछ कहा।
सैनिक के मनोबल को कम किया गया- पप्पू यादव
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की भारत-पाक सीजफायर पर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि ‘जिस देश में ट्वीट पर पंचायत होती हो और 4000 किलोमीटर दूर बैठकर सीजफायर करवाता हो, उस देश का भगवान ही मालिक है।’ उन्होंने ट्रंप पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘जो दूसरों की कृपा पर चुनाव जीता हो, वह हमारा भाग्य विधाता बन रहा है।’ पप्पू यादव आगे कहते हैं कि ‘हमारी सेना को जब फ्री हैंड किया गया, तो फिर पाबंदी क्यों लगाई। भारत की जनता पीओके से कम पर समझौता नहीं कर रही थी और बीच में सीजफायर का ऐलान करना कहीं से भी सही नहीं है।’
ये भी पढ़ें: भारत-पाक में जंग छिड़े या युद्धविराम हो…सिंधु जल संधि का क्या होगा? विश्व बैंक भी विवाद से झाड़ चुका पल्ला
सरकार से किए सवाल
उन्होंने आगे कहा कि ‘लोकसभा का आपातकालीन सत्र बुलाकर सरकार को सारी स्थिति पर चर्चा करनी चाहिए।’ पप्पू यादव ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि ‘आज देश की जनता को इंदिरा गांधी जैसे नेता की जरूरत है। आज शाहबाज और मुनीर जैसे लोग हमें आंख दिखा रहे हैं, जो आतंकवादियों के पैसे पर पलते हैं।’ उन्होंने सवाल किया कि ‘आखिर क्या वजह है कि आतंकवाद का समर्थन कर रही सरकार के सामने हम झुक गए? हमें ऐसा कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए था? इसके अलावा, उन्होंने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि ‘अगर आपसे व्यवस्था नहीं चल रही है, तो गृह मंत्री और रक्षा मंत्री जैसे पद हमें दे देने चाहिए।’
ये भी पढ़ें: India Pakistan War Situation: दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, यहां पढ़ें ताजा दिशा निर्देश
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
5 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines