Pahalgam Attack: 'एक आतंकी मरते ही एक पटाखा फोड़ें'; बिहार के मंत्री नित्यानंद राय का बड़ा बयान

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतवासियों का गुस्सा फूट रहा है। देशवासियों के दिल बदले की आग में धधक रहे हैं। बिहार के मंत्री नित्यानंद राय ने भी अपनी भड़ास निकाली है।

Minister Nityanand Rai
विज्ञापन

(अभिषेक कुमार, हाजीपुर)

बिहार के हाजीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब भी एक आतंकी मरेगा, एक पटाखा जरूर फोड़ना। जब मंत्री नित्यानंद मंच पर लोगों को संबोधित कर रहे थे तो भीड़ से एक युवक ने नित्यानंद राय के समक्ष अपना एक सवाल रख दिया। युवक ने उनसे पूछा कि पाकिस्तानियों को उसके ही घर में घुसकर मार कर बताएं?

विज्ञापन

सवाल के जवाब में नित्यानंद राय ने कहा कि इंतजार करो, आतंकवादियों को सजा मिलेगी। आतंकियों के आका को इतनी बड़ी सजा मिलेगी, जितनी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। गृह मंत्री अमित शाह ने बोला है कि जम्मू कश्मीर में बेकसूर लोगों को जिन आतंकवादियों ने मारा है, उन्हें चुन-चुन कर सजा दी जाएगी। देश के लोगों को देश के सैनिकों पर भरोसा है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आए थे मंत्री नित्यानंद

मंत्री नित्यानंद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छूट दी है। समय तय करो, जगह तय करो और जिस तरीके से आतंकवाद को समाप्त करना है, वह रास्ता भी खुद तय करो, सरकार साथ है। एक-एक आतंकवादी को जब-जब मारा जाएगा, तब-तब हाजीपुर में एक पटाखा जरूर फोड़ें। क्योंकि भारत मां के बेटे वहां है और देशवासियों के प्रति जवाबदेही भी हमारी है।

विज्ञापन

नक्सलवाद कैसे समाप्त हो सकता है, उसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। बता दे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हाजीपुर प्रखंड के हरौली में एक मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जहां पर उनका स्वागत कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया तो लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने पुरानी बातों को भी याद किया। मंत्री नित्यानंद अपने दोस्तों के साथ हंसी मजाक भी करते दिखे।

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जंग के हालात

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान जंग के मुहाने पर खड़े हैं। भारत आतंकी हमले का बदला पाकिस्तान से लेना चाहता है। पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के भारत के फैसले को दुनियाभर के कई देशों का समर्थन मिल चुका है। भारत पाकिस्तान की सेनाएं युद्धाभ्यास भी कर रही हैं। पाकिस्तान के मंत्री भी भारत को लगातार गीदड़भभकियां दे रहे हैं, लेकिन भारत इस बार पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ