Mohammed Imteyaz: जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में सीमा पार से हुई गोलीबारी में BSF सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर इम्तियाज के पैतृक गांव लाया गया, जहां पर अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया। मोहम्मद इम्तियाज के परिवार को सरकार की तरफ से 50 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने भी शहीद के परिवार से मुलाकात की। वहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी उनके लिए एक्स पर पोस्ट किया है।
50 लाख देने का ऐलान
शहीद मोहम्मद इम्तियाज के परिवार को 50 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है। ANI के मुताबिक, इसमें से बिहार मुख्यमंत्री कोष से 29 लाख रुपये और राज्य सरकार की तरफ से 21 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है। पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई कायरतापूर्ण गोलीबारी में मोहम्मद इम्तियाज घायल हो गए थे। उन्होंने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके परिवार से मुलाकात करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: पत्नी प्रेग्नेंट, मां बीमार, 3 महीने पहले शादी; कौन थे रामबाबू प्रसाद, जो पाक सेना की गोलीबारी में शहीद
सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि
सीएम नीतीश ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि ‘जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में शहीद बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज जी को श्रद्धांजलि। देश उनकी शहादत को हमेशा याद रखेगा। इस घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। वीर सपूत के परिवार के प्रति गहरी संवेदना है।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘शहीद मोहम्मद इम्तियाज जी के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार द्वारा अनुमानित मानदेय दिया जाएगा।’
‘इम्तियाज पर हम सभी को गर्व’
तेजस्वी यादव ने भी मोहम्मद इम्तियाज की शहादत पर कहा कि ‘छपरा और बिहार के लाल शहीद मोहम्मद इम्तियाज पर हम सभी को गर्व है। यह साबित हो गया कि जब भी देश को जरूरत होती है, तो बिहार के लोग हमेशा आगे खड़े रहते हैं। मोहम्मद इम्तियाज ने बहादुरी के साथ दुश्मन का सामना किया, उन पर हम सभी को गर्व है।’ तेजस्वी ने कहा कि ‘भारतीय सेना पर हम सभी को गर्व है, उन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है।’
ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव में कांग्रेस का नया फॉर्मूला, 243 सीटों के लिए नए तरीकों से होगा आवेदन
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
7 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
8 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
11 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines