भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच पूरे देश में अलर्ट है। सभी राज्यों में ब्लैकआउट किया गया था। इसी बीच शुक्रवार को बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में सभी महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक, जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पीपीटी के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि बिहार सरकार भारत सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर आंतरिक सुरक्षा की दिशा में विशेष सतर्कता बरत रही है।
क्या बोले बिहार मुख्य सचिव?
मुख्य सचिव ने कहा कि सभी महत्त्वपूर्ण स्थानों, महत्त्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैन्ड, हवाई अड्डा, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल व सीमावर्ती इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की हर इकाई राष्ट्रीय सुरक्षा व नागरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु हरसंभव प्रयास करें। सोशल मीडिया पर भी 24×7 निगरानी करते हुए साइबर पेट्रोलिंग की उचित व्यवस्था की जाए।
सोशल मीडिया पर हो कड़ी निगरानी
बैठक में उन्होंने आदेश दिया कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे अफवाहों, प्रॉपगेंडा, आपत्तिजनक विडिओ पर कड़ी नजर रखते हुए त्वरित खंडन किया जाए। जेल में बंद कैदियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। नागरिक सुरक्षा के उद्देश्य से सिविल डिफेन्स द्वारा डिजिटल पोर्टल बनाया जा रहा है। नागरिक सुरक्षा को इच्छुक युवा पोर्टल के माध्यम से अपना योगदान दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच CM नीतीश ने बुलाई आपात बैठक, पुलिस की छुट्टियां रद्द
बैठक में विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, अपर मुख्य सचिव (गृह) अरविन्द कुमार चौधरी, नागरिक सुरक्षा निदेशालय के महानिदेशक परेश सक्सेना, अपर निदेशक (आईबी), एडीजी (लॉ एण्ड ऑर्डर) पंकज दाराद, गृह सचिव प्रणव कुमार, विशेष सचिव के. सुहिता अनुपम समेत विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines