---विज्ञापन---

महागठबंधन की बैठक खत्म होते ही तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, CM फेस को लेकर क्या बोले मनोज झा?

पटना में महागठबंधन की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने 20 मई को मजदूरों की हड़ताल का समर्थन करने का ऐलान किया। वहीं सांसद मनोज झा ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के नाम को लेकर अभी और इंतजार करना होगा।

---विज्ञापन---

पटना में आयोजित महागठबंधन (INDIA) की बैठक समाप्त हो चुकी है। बैठक से बाहर निकले तेजस्वी यादव ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा, “हम लोग 20 मई को मजदूरों की हड़ताल का पूरी तरह समर्थन करेंगे और पूरे जिले में इंडिया गठबंधन के लोग मजदूरों के साथ सड़क पर उतरेंगे।” इसके साथ ही, बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा, “हम लोग पूरी तरह मस्त हैं।”

CM फेस पर क्या बोले मनोज झा?

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा भी महागठबंधन (INDIA) की बैठक में शामिल थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि “सब कुछ तय है, मुख्यमंत्री पद की घोषणा और नाम को लेकर थोड़ा इंतजार करना होगा।” उन्होंने यह भी कहा, “अभी यह महत्वपूर्ण है कि सरकार को हटाना है और समन्वय के साथ जनता के बीच जाना है।”

---विज्ञापन---

मनोज झा ने यह भी बताया कि जातिगत गणना को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक में चर्चा हुई है। इसके अलावा, उन्होंने कहा, “पलगांव घटना पर देश एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा है।”

---विज्ञापन---

INDIA मिलकर लड़ेगा चुनाव

मनोज झा ने मीटिंग के पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम सभी की आज बैठक हुई, जिसका मकसद बेहद समन्वय के साथ संवाद करना था। इसे हमने जमीन तक ले जाना है, ताकि बदलाव के बयार को सही दिशा मिल सके। उन्होंने कहा कि 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और हर सीट पर INDIA चुनाव लड़ रहा है। इसमें कोई भेद नहीं है। बूथ स्तर तक काम करेंगे। इस पर हम सभी की सहमति है। इसके साथ ही 20 मई को मजदूरों की हड़ताल में INDIA गठबंधन उनके साथ होगा। ये सरकार किसान विरोधी है और चुनाव से पहले ही इस सरकार को करारा झटका देने वाले हैं।

First published on: May 04, 2025 04:47 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola