बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण का चुनाव होना है। इसके लिए राजनीति रैलियां तेज हो गई हैं। बिहार चुनाव में प्रचार के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी बिहार दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने दरभंगा, मुजफ्फरपुर आदि में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी बोले कि बिहार में महाबंधन पप्पू, टप्पू, अप्पू 3 बंदरों की जोड़ी है। महागठबंधन का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू सच देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा, आरजेडी और कांग्रेस राम विद्रोही है। कश्मीर पर बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कश्मीर में विवाद किसने पैदा किया? कांग्रेस ने। आज पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर को आतंकवाद और उग्रवाद से मुक्त करने का काम किया है। ऐसी क्या मजबूरी थी कि कश्मीर घाटी हिंदू विहीन हो गई? कहा कि कांग्रेस का ही पाप था कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू किया गया। पाकिस्तानी वहां बस रहे थे, जबकि बाकी भारतीयों से कश्मीर खाली करने को कहा जा रहा था।
यह भी पढ़ें: प्रत्याशी गिरफ्तार हो तो क्या लड़ सकता है चुनाव? अनंत सिंह के केस में क्या कहता है नियम
मुजफ्फरपुर में रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री का थूकदान कौन अधिकारी उठाएगा, यह सवाल बिहार की पहचान बन गया था। डीजीपी को ‘मुंशी’ और मुख्य सचिव को ‘बाबू’ कहा जाता था। राजद और कांग्रेस के अपवित्र गठबंधन ने बिहार की पहचान को तार-तार कर दिया।
पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि जब बिहार के विकास की वकालत करने वाला कोई व्यक्ति सड़क बनाने का सुझाव देता था, तो लोग कहते थे, ‘सड़क मत बनाओ, वरना पुलिस को तुम्हारे कुकर्मों को रोकने के लिए यहां आने का साधन मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: बेगुसराय में राहुल गांधी तालाब में कूदे, पकड़ी मछली, VIP के मुकेश साहनी भी रहे मौजूद
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
17 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
18 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines