Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों की स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। टिकट मिलने के बाद प्रत्याशी भी प्रचार के लिए मैदान में कूद गए हैं। सभी पार्टियां अपनी अपनी जीत का दावा कर रही है। वहीं बिहार चुनाव में पहली बार उतरी जनसुराज पार्टी सालों सत्ता में रहने वाली एनडीए और महागठबंधन को सीधे चुनौती दे रही है। सिर्फ इतना ही नहीं, यहां तक की जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने महागठबंधन को तीसरे स्थान पर आने तक की भविष्यवाणी कर दी है।
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार चुनाव में महागठबंधन इस बार तीसरे स्थान पर रहेगा। मुकाबला एनडीए और जन सुराज के बीच है। प्रशांत किशोर ने किसी गठबंधन का साथ न पकड़कर अकेले ही बिहार की सभी 243 सीटों पर लड़ने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में हेमंत सोरेन ने महागठबंधन दिया तगड़ा झटका, 6 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी JMM
NDA का 206+ सीटों का दावा
चुनाव में प्रशांत किशोर भले ही जनसुराज और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला बता रहे हों लेकिन एनडीए 243 सीटों में 206 प्लस सीटों पर दावा कर रहा है। चुनाव कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि साल 2010 में जेडी(यू) और बीजेपी ने मिलकर 206 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाया था। कहा कि इस बार हम उससे भी आगे जाएंगे। हमारे पास ‘नेता’, ‘नेतृत्व’ और कार्यक्रम है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए गिरिराज बोले कि महागठबंधन जैसी कोई चीज नहीं है, तेजस्वी यादव पर कोई भरोसा नहीं है। वे एक-दूसरे को नेता मानने को तैयार नहीं हैं। उनके पास न तो ‘नेता’ है और न ही ‘नेतृत्व’। महागठबंधन की हालत ‘दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरे, कोई वहां गिरे’ वाली है। वे 4 दर्जन सीटों पर एक-दूसरे के आमने-सामने हैं…उनका ‘गठबंधन’ ‘ठगबंधन’ साबित हुआ। वे एक-दूसरे को धोखा दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि वे हताश और निराश हैं।
यह भी पढ़ें: ‘NDA में महागठबंधन जैसा कोई भ्रम नहीं’, पटना में अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले चिराग पासवान
संबंधित खबरें
अनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
59 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
6 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines