तिरंगा फहराने के लिए आपस में भिड़े प्रिंसिपल और JDU के पूर्व विधायक, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

Independence Day 2023 Tricolor insult in Bihar
Edited By Bhoopendra Rai

Independence Day 2023 Tricolor insult in Bihar
वैशाली: बिहार के महुआ से देश को शर्मिंदा करने मामला सामने आया है। जहां 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने के लिए कॉलेज प्रिंसिपल और जेडीयू के पूर्व विधायक आपसे में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो महुआ के अक्षयवट राय कॉलेज का बताया रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे तिरंगा फहराने के लिए जेडीयू के पूर्व विधायक रविंद्र राय ने पहले बहस शुरू हुई फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
दरअसल, 15 अगस्त के मौके पर आजादी का जश्न मनाने के लिए अक्षयवट राय कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें प्रिंसिपल पीएल यादव और जदयू के पूर्व विधायक रविंद्र राय भी मौजूद थे। जब जब कॉलेज के प्रिंसिपल पीएल यादव ने झंडा फहराया तो राष्ट्रगान के बीच जेडीयू के पूर्व विधायक रविंद्र राय और उनके समर्थन हाथापाई पर उतर गए।
मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हंगामा शांत कराने की कोशिश की। हाथापाई के बीच ही प्रिंसिपल ने तिरंगा फहराया। फिर जब राष्ट्रगान चल रहा था तब पूर्व एमएलए मारपटी करते दिखे। इस दौरान तिरंगा जमीन पर गिरने से बाल-बाल बचा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे विवाद का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
भारत में अगर कोई तिरंगे का अपमान करता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ नेशनल फ्लैग कोड के तहत कार्रवाई की जाती है। भारतीय झंडा संहिता के नियमों के अनुसार, तिरंगे का अपमान करने वाले को 3 साल तक कैद की सजा दी सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: