Bihar News: 3 बच्चों की मां से हुआ प्यार, रात दो बजे मिलने पहुंचा, फिर जो हुआ...
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक फोटो
Edited By Amit Kasana

प्रतीकात्मक फोटो
Bihar News: बिहार के भागलपुर में तीन बच्चों की मां से एक युवक को प्यार हो गया। फिर युवक ने रात करीब दो बजे बकायदा ट्रेन पकड़ी और करीब 31 किलोमीटर का सफर तय करके भागलपुर से कहलगांव उससे मिलने पहुंचा। लेकिन फिर जो हुआ उससे आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा।
पुलिस के अनुसार रात के अंधेरे में जब युवक अपनी प्रेमिका के घर में घुसा तो घरवालों ने सोचा कोई चोर दाखिल हुआ है। बस फिर क्या था घर वालों ने उसे पकड़ लिया। चोर होने का शोर मचाया तो आसपास के अन्य गांव वाले भी एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई लगा दी। पिटाई इतनी अधिक कर दी कि युवक ने मौके पर ही दमतोड़ दिया। पुलिस अब पीट-पीटकर युवक की हत्या के मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
युवक की कहानी पूरी फिल्मी है। पुलिस के अनुसार बीते अक्टूबर में दुर्गा पूजा के दौरान युवक के फोन पर महिला की तीन बार मिस्ड कॉल आई। अनजाने में महिला से हुई इस बात ने युवक को महिला की आवाज का दीवाना बना दिया। इसके बाद दोनों आपस में बात करने लगे। अब युवक से रहा नहीं गया तो वह उससे आधी रात के बाद मिलने पहुंचा था। हालांकि महिला ने पुलिस को बयान दिया है कि उसने युवक को कई बार यह कहा था कि वह उसे फोन न किया करे। वह उससे संबंध नहीं रख सकती।
मृतक की पहचान अमरपुर के रहने वाले नीतीश के रूप में हुई है। वह अविवाहित है। वहीं युवक की मौत की सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के पित से अन्य लोगों से पूछताछ में इस पूरे माजरे का पता चला। अब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले में आगे की छानबीन में जुटी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: