Asaduddin Owaisi on I Love Muhammad: आई लव मोहम्मद विवाद को लेकर चारों तरफ सियासत गर्म हो रही है. कानपुर से शुरू हुआ यह पोस्टर वॉर नेताओं के बड़ा काम आ रहा है. हाल ही में बिहार के बहादुरगंडज में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं कि अगर हिंदू भाई आई लव महादेव कह सकते हैं, जैसा उन्होंने किया था तो हम आई लव मोहम्मद क्यों नहीं कह सकते हैं? लड़कियों के बुर्के न पहनने पर ओवैसी ने केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि सरकार अब जो कदम उठा रही है वह सही नहीं.
I Love Muhammad पोस्टर गैरकानूनी नहीं
बहादुरगंज में जनता को संबोधित करते ओवैसी ने कहा ‘आपके शहर में कोई व्यक्ति जुलूस में एक पोस्टर लेकर घूम रहा था जिस पर लिखा ‘आई लव मुहम्मद’ था. अधिकारियों ने उससे पोस्टर छीन लिया और कहा कि इसे नहीं दिखाया जा सकता है. इस पर ओवैसी ने निशाना साधते हुए कहा कि हम सभी अपने-अपने धर्मों का पालन करेंगे, हम अपने पूजा स्थलों की रक्षा करेंगे और यही हमारे बुजुर्गों ने हमें आजादी के समय बताया था’.
ये भी पढ़ें-कौन हैं बच्चा राय? तेज प्रताप यादव के खिलाफ AIMIM ने बनाया उम्मीदवार, टॉपर्स घोटाले के हैं आरोपी
अगर कोई अपने किसी धार्मिक नेता के लिए भी यही नारा लगाए जैसा हिंदू भाइयों ने लगाया था तो हमें उससे कोई आपत्ती नहीं है लेकिन हम पोस्टर लेकर घूम रहे हैं तो वह गैरकानूनी कैसे हो सकता है. उस पोस्टर में ऐसा कुछ नहीं है जो हिंसा को भड़काएं और आक्रमण को उकसाता हों.
‘सरकार हमारे दिलों पर वार कर रही है’
ओवैसी ने कहा हम मुसलमान है, हमारी कौम में सभी नेमतों, औलाद और दौलतों के बाद भी सबसे पहले मुहम्मद से प्यार करते हैं क्योंकि उनकी वजह से मुस्लिम है. सरकार ने हमारी लड़कियों को हिजाब और बुर्का पहनने से रोका था, कदम सही नहीं है. सरकार हमारे दिलों पर वार कर रही है लेकिन याद रखें कि हमने अपने शरीर पर हमले बर्दाश्त किए हैं.
किस पर था ओवैसी का निशाना?
इस समय बिहार में विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल जुटे हुए हैं. बिहार में जातिगत राजनीति का महत्व है. ऐसे में ओवैसी का यह बयान कही न कही बिहार में आने वाले विधानसभा चुनावों में बड़ा फेर बदल कर सकते हैं. हालांकि, उनका यह बयान एनडीए पर हो सकता है.
ये भी पढ़ें-क्या NDA की लय रहेगी बरकरार या विपक्ष करेगा उलटफेर? बिहार चुनाव में बन रहे ये नए समीकरण
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
5 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
7 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines