औरंगाबाद से गणेश प्रसाद की रिपोर्टः शादी (Marriage) के बाद पुराने प्यार (Love) के साथ इश्क-मुहब्बत में रोड़ा बन रहे पति (Husband) को पत्नी (Wife) ने ऐसा सबक सिखाया जिसे पति और उसके परिवार वाले ताउम्र नही भूल सकेंगे। मामला औरंगाबाद (Aurangabad) शहर के अलीनगर मोहल्ले का है जहां एक प्यार की खौफनाक कहानी लिखी गई। इस कहानी को सुनकर आपकी रूह भी कांप उठेगी।
दोनो में होते थे झगड़े
दरअसल झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा जिले के अचला नावाडीह गांव के निवासी आदिल अंसारी ने 15 फरवरी 2022 को अपनी बेटी सुलताना परवीन(20वर्ष) की शादी गढ़वा जिले के ओबरा निवासी अब्दुल बशीरुद्दीन अंसारी के इकलौते बेटे सहुद अंसारी से की थी। सहुद औरंगाबाद में इलेक्टॉनिक कंपनी का सर्विस सेंटर चलाता था। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर औरंगाबाद चला आया और यही रहने लगा। शादी के कुछ दिनों तक दोनों के बीच सब कुछ सामान्य रहा। बाद में दोनों के बीच किसी कारणवश तनाव होने लगा। आये दिन के झगड़े से तंग आकर विवाहिता ने रविवार की दोपहर किराये के घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मायके वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
इधर मृतका के ससुर का आरोप है कि उनके बेटे ने पत्नी को अपने पुराने आशिक के साथ फोन पर बात करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया था। इसके बाद उसका मोबाइल छीन लिया था। मोबाइल छीन लिए जाने के बाद से वह मोबाइल के लिए बराबर झगड़ा किया करती थी। एक माह पहले भी वह गांव आई थी और सास-ननद से झगड़ा कर वापस औरंगाबाद आ गई थी। इसी झगड़े और मोबाइल नही मिलने से पुराने प्रेमी से बात नही होने के कारण उसने आत्महत्या (Suicide) कर ली। वही मृतका के मायकेवालो का आरोप है कि दहेज (Dowry) की मांग पूरी नही होने पर ससुरालियों ने हत्या की है।
पुलिस की गिरफ़्त में पति
मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे औरंगाबाद टाउन थाना के दारोगा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है। इधर मृतका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
16 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
20 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines