BJP के बाद बिहार में जीतन राम मांझी का बड़ा एलान, HAM पार्टी के 6 उम्मीदवारों के गिनाए नाम
बिहार में HUM पार्टी ने किया अपने उम्मीदवरों के नाम की घोषणा, इन 6 सीटों पर लड़गी चुनाव
Written By News24 हिंदी

उम्मीदवारों के साथ जीतन राम मांझी
Written By News24 हिंदी

उम्मीदवारों के साथ जीतन राम मांझी
Bihar elections: बिहार में NDA के सीट बंटवारे में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) पार्टी को गठबंधन में 6 सीटें दी गई थी. जिसके बाद मंगलवार को HAM पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी ने अपनी सभी 6 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है.
जीतन राम मांझी ने मंगलवार को प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि गया जिले की इमामगंज विधान सभा सीट पर दीपा कुमारी, टिकारी विधान सभा सीट पर अनिल कुमार, बाराचट्टी विधान सभा सीट से ज्योति कुमारी, अतरी विधान सभा सीट से रोमित कुमार, जुमई जिले के सिकन्दरा विधान सभा सीट से प्रफ्फुल कुमार मांझी और औरगाबाद जिले के कुटुंबा विधान सभा सीट से ललन राम को चुनाव में मैदान में उतारा गया है.
बिहार में HAM पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी को बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे के फार्मूलें को लेकर नाराज बताए जा रहा था, जिसके बाद रविवार को हुई बैठक के बाद उन्होंने अपनी नाराजगी को लेकर चल रही चर्चाओं को विराम लगा दिया था. उन्होंने बयान दिया था कि मैं अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हूं. बिहार चुनाव में जीतन राम मांझी के हिस्से में 6 सीटें आई है. जिनमें सिकंदरा विधान सभा सीट, कुटुंबा विधान सभा सीट, बराचट्टी विधान सभा सीट, इमामगंज विधान सभा सीट, टेकारी विधान सभा सीट और अतरी विधान सभा सीट आई हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: