हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Hilsa Election Result 2025: हिलसा विधानसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी 96009 वोट पाकर जीते, आरजेडी उम्मीदवार को 16012 वोटों से हराया

Hilsa Election Result 2025: हिलसा विधानसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी 96009 वोट पाकर जीते. उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार शक्ति सिंह यादव को 16012 वोटों के अंतर से हराया.

विज्ञापन

Live Updates

15:25 (IST) 14 Nov 2025

Hilsa Election Result 2025 LIVE UPDATE हिलसा विधानसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी 57381 वोटों से आगे

Hilsa Election Result 2025 LIVE UPDATE हिलसा विधानसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी 57381 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर आरजेडी उम्मीदवार शक्ति सिंह यादव

12:16 (IST) 14 Nov 2025

Hilsa Election Result 2025 LIVE UPDATE: हिलसा विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार शक्ति सिंह यादव 22568 वोटों से आगे

Hilsa Election Result 2025 LIVE UPDATE: हिलसा विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार शक्ति सिंह यादव 22568 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर जेडीयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी

08:35 (IST) 14 Nov 2025

Hilsa Election Result 2025 LIVE UPDATE: बिहार चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई

Hilsa Election Result 2025 LIVE UPDATE: बिहार चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई. पोस्टल बेलट की गिनती की जा रही है. कुछ ही देर में सीटों के रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

Hilsa Election Result 2025: हिलसा विधानसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी 96009 वोट पाकर जीते. उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार शक्ति सिंह यादव को 16012 वोटों के अंतर से हराया. इस चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार शक्ति सिंह यादव को कुल 79997 वोट मिले. हिलसा सीट पर JDU और RJD के बीच कांटे की टक्कर थी. इस सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में मात्र 12 वोटों से जीत-हार का फैसला हुआ था.

यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे- NDA (125) MGB (77) | Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: राजधानी पटना में 4 सीटों पर BJP आगे

हिलसा विधानसभा सीट से उम्मीदवार (Bihar Assembly Election Result 2025)

हिलसा विधानसभा सीट नालंदा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है. इस सीट पर जेडीयू के कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया और आरजेडी के अत्रिमुनि उर्फ शक्ति यादव के बीच कड़ा मुकाबला है. इस समय यहां पर कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया विधायक है. पिछले चुनावों में उन्होंने 12 वोटों से आरजेडी प्रत्याशी अत्रि मुनि उर्फ ​​शक्ति सिंह यादव को हराया था. आरजेडी हिसला सीट पर हार का बदला ले पाएगी या जेडीयू यहां अपना कब्जा कायम रखेगी इसका फैसला आज हो जाएगा.

साल 2015 में चुनाव के नतीजे

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
जनता दल यूनाइटेडअत्रि मुनि उर्फ ​​शक्ति सिंह यादव72347
लोक जनशक्ति पार्टीदीपिका कुमारी46271

साल 2020 में चुनाव के नतीजे

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
जनता दल यूनाइटेडकृष्णमुरारी शरण उर्फ ​​प्रेम मुखिया61848
राष्ट्रीय जनता दलअत्रि मुनि उर्फ ​​शक्ति सिंह यादव61836

कैसे रहे हैं हिलसा विधानसभा सीट के पुराने चुनावी आंकड़े?

हिलसा विधानसभा सीट पर आरडेजी और जेडीयू के बीच पिछले चुनावों से कड़ा मुकाबला रहा है. 2020 के चुनावों में JDU ने RJD को मात्र 12 वोटों से हराया था. यह बीमार चुनाव के करीबी मुकाबलों में से एक था. हिलसा विधानसभा सीट पर पुराने आंकड़ों की बात करें तो 2015 के विधानसभा चुनावों में आरजेडी के अत्रि मुनि उर्फ ​​शक्ति सिंह यादव ने 72347 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की थी. यहां दूसरे नंबर पर लोक जनशक्ति पार्टी रही थी. रनर अप रही दीपिका कुमारी ने 46271 वोट प्राप्त किए थे. इसके बाद 2020 के चुनावों में जेडीयू के कृष्णमुरारी शरण उर्फ ​​प्रेम मुखिया ने 61848 वोट प्राप्त कर इस सीट पर जीत हासिल की थी. रनर अप रहे अत्रि मुनि उर्फ ​​शक्ति सिंह यादव को 61836 वोट प्राप्त हुए थे. इस बार यहां की सीट पर कौन जीतेगा इसका फैसला वोटों की गिनती के साथ हो जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें