Hilsa Election Result 2025: हिलसा विधानसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी 96009 वोट पाकर जीते, आरजेडी उम्मीदवार को 16012 वोटों से हराया
Hilsa Election Result 2025: हिलसा विधानसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी 96009 वोट पाकर जीते. उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार शक्ति सिंह यादव को 16012 वोटों के अंतर से हराया.
Hilsa Election Result 2025: हिलसा विधानसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी 96009 वोट पाकर जीते. उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार शक्ति सिंह यादव को 16012 वोटों के अंतर से हराया. इस चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार शक्ति सिंह यादव को कुल 79997 वोट मिले. हिलसा सीट पर JDU और RJD के बीच कांटे की टक्कर थी. इस सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में मात्र 12 वोटों से जीत-हार का फैसला हुआ था.
हिलसा विधानसभा सीट से उम्मीदवार (Bihar Assembly Election Result 2025)
हिलसा विधानसभा सीट नालंदा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है. इस सीट पर जेडीयू के कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया और आरजेडी के अत्रिमुनि उर्फ शक्ति यादव के बीच कड़ा मुकाबला है. इस समय यहां पर कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया विधायक है. पिछले चुनावों में उन्होंने 12 वोटों से आरजेडी प्रत्याशी अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव को हराया था. आरजेडी हिसला सीट पर हार का बदला ले पाएगी या जेडीयू यहां अपना कब्जा कायम रखेगी इसका फैसला आज हो जाएगा.
साल 2015 में चुनाव के नतीजे
पार्टी
उम्मीदवार
प्राप्त वोट
जनता दल यूनाइटेड
अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव
72347
लोक जनशक्ति पार्टी
दीपिका कुमारी
46271
साल 2020 में चुनाव के नतीजे
पार्टी
उम्मीदवार
प्राप्त वोट
जनता दल यूनाइटेड
कृष्णमुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया
61848
राष्ट्रीय जनता दल
अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव
61836
कैसे रहे हैं हिलसा विधानसभा सीट के पुराने चुनावी आंकड़े?
हिलसा विधानसभा सीट पर आरडेजी और जेडीयू के बीच पिछले चुनावों से कड़ा मुकाबला रहा है. 2020 के चुनावों में JDU ने RJD को मात्र 12 वोटों से हराया था. यह बीमार चुनाव के करीबी मुकाबलों में से एक था. हिलसा विधानसभा सीट पर पुराने आंकड़ों की बात करें तो 2015 के विधानसभा चुनावों में आरजेडी के अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव ने 72347 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की थी. यहां दूसरे नंबर पर लोक जनशक्ति पार्टी रही थी. रनर अप रही दीपिका कुमारी ने 46271 वोट प्राप्त किए थे. इसके बाद 2020 के चुनावों में जेडीयू के कृष्णमुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने 61848 वोट प्राप्त कर इस सीट पर जीत हासिल की थी. रनर अप रहे अत्रि मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव को 61836 वोट प्राप्त हुए थे. इस बार यहां की सीट पर कौन जीतेगा इसका फैसला वोटों की गिनती के साथ हो जाएगा.
LIVE UPDATES
Hilsa Election Result 2025 LIVE UPDATE हिलसा विधानसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी 57381 वोटों से आगे
Hilsa Election Result 2025 LIVE UPDATE हिलसा विधानसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी 57381 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर आरजेडी उम्मीदवार शक्ति सिंह यादव
Hilsa Election Result 2025 LIVE UPDATE: हिलसा विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार शक्ति सिंह यादव 22568 वोटों से आगे
Hilsa Election Result 2025 LIVE UPDATE: हिलसा विधानसभा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार शक्ति सिंह यादव 22568 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर जेडीयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी
Hilsa Election Result 2025 LIVE UPDATE: बिहार चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई
Hilsa Election Result 2025 LIVEUPDATE: बिहार चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई. पोस्टल बेलट की गिनती की जा रही है. कुछ ही देर में सीटों के रुझान आने शुरू हो जाएंगे.
हिंदी न्यूज़प्रदेशबिहारHilsa Election Result 2025: हिलसा विधानसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी कृष्ण मुरारी 96009 वोट पाकर जीते, आरजेडी उम्मीदवार को 16012 वोटों से हराया