High voltage drama of drinker in sadar hospital : बिहार के औरंगाबाद में एक युवक का शराब पीकर हाई वोल्टेज ड्रामा करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि हाई वोल्टेज ड्रामा करने के बाद युवक को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन बाद में औरंगाबाद के उसे सदर अस्पताल में ले जाकर छोड़ दिया। युवक शराब पीकर पूरा टल्ली हो चुका था, शायद उसे प्यार में धोखा मिला था, जिसे भुलाने के लिए उसने शराब पी ली। उसे इतना नशा चढ़ चुका था कि वह दुनियादारी भूलकर ‘आई लव यू…’ ‘कहने लगा।
ऐल्कोहॉल टेस्ट कराने सदर अस्पताल पहुंची पुलिस
पहले युवक शहर का हृदय स्थल कहे जाने रमेश चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा कर रहा था। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने औरंगाबाद नगर थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस उसको ऐल्कोहॉल टेस्ट कराने के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची। सदर अस्पताल में भी नशे में टल्ली युवक ‘आई लव यू…’ कहता रहा। जिस वजह से पुलिस का दिल पसीज गया। जिसके बाद पुलिस, उसे हिरासत से मुक्त कर सदर अस्पताल में ही छोड़ वापस टाउन थाना चले गए।
घंटों शोरगुल करता रहा युवक
पुलिस के जाने के बाद युवक सदर अस्पताल में नशा उतरने तक घंटों शोरगुल करता रहा। मौजूद लोगों, मरीजों और उनके परिजनों में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। हालांकि हॉस्पिटल में तैनात सिक्यूरिटी गार्डस् ने उसे नियंत्रण किया, जबकि टल्ली युवक किसी की बात सुनने और मानने को तैयार नहीं था। इसे लेकर मरीजों और परिजनों में कुछ घंटे तक खौफ की स्थिति बनी रही। बाद में नशा उतरने पर युवक ने अपनी राह पकड़ ली। हालांकि युवक के इस कारनामे ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी की पोल खोल कर रख दी है।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
22 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines