हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Hero Asia Cup 2025: हॉकी के रंग में रंगा बिहार, राजगीर में पहली बार होगा आयोजन

विज्ञापन

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-सीईओ रवीन्द्रन शंकरण ने बिहार के हॉकी ट्रेनी को संबोधित करते हुए उन्हें आगामी हीरो एशिया कप राजगीर 2025 के दौरान बॉल बॉयज और बॉल गर्ल्स के रूप में निभाई जाने वाली भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने ट्रेनीज को बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान उनकी भागीदारी कितनी महत्वपूर्ण और गरिमामय होगी।

हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर, बिहार में होने जा रहा है, जिसमें एशिया की प्रमुख पुरुष हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता में स्थानीय प्रशिक्षुओं की भूमिका भी अहम मानी जा रही है।

ट्रेनी को ऐसा अवसर मिलना गर्व की बात- शंकरण

शंकरण ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के प्रशिक्षुओं को यह अवसर मिलना गर्व की बात है। इस टूर्नामेंट के जरिए वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल व्यवस्था को नजदीक से समझ पाएंगे और उनके भीतर ज़िम्मेदारी, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होगा। बॉल बॉयज और बॉल गर्ल्स की भूमिका में वे आयोजन का अभिन्न हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन

राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा इन प्रशिक्षुओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे टूर्नामेंट के दौरान अपने दायित्वों को पूरी कुशलता और अनुशासन के साथ निभा सकें।

Sponsored Links by Taboola