बिहार का 50 हजार का ईनामी डबलू यादव हापुड़ में ढेर, लूट-हत्या समेत दो दर्जन मुकदमे थे दर्ज

Bihar Gangster bablu Yadav killed Uttarpradesh: बिहार का 50 हजार का ईनामी बदमाश डबलू यादव आज उत्तरप्रदेश के हापुड़ में हुई मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ में नोएडा एसटीएफ , बिहार पुलिस ओर हापुड पुलिस शामिल थी।

begusarai bihar dablu yadav killed
विज्ञापन

Bihar Gangster Dablu Yadav killed Uttarpradesh: बिहार में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष की हत्या के केस में वांछित 50 हजार का ईनामी बदमाश डबलू यादव आज उत्तरप्रदेश के हापुड़ में हुई मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ में नोएडा एसटीएफ , बिहार पुलिस ओर हापुड पुलिस शामिल थी। अस्पताल में उपचार के दौरान कुख्यात बदमाश डबलू यादव की मौत हो गई।

विज्ञापन

हत्या के मामले में फरार चल रहा था डबलू यादव

कुख्यात बदमाश डबलू यादव बिहार के बेगूसराय में हत्या के मामले में फरार चल रहा था। डबलू यादव पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ राकेश कदम का अपरहण के बाद हत्या का आरोप है। बबलू के खिलाफ लूट-हत्या समेत दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद बदमाश से एक कार्बाइन, एक पिस्टल, एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए है। थाना सिंभावली क्षेत्र के बढडा नहर पर मुठभेड़ होने का समाचार है।

खबर अपडेट हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ