Lok Sabha Election 2024 : (Abhishek Kumar) : जैसे जैसे चुनाव आगे की ओर बढ़ रहा है, सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है। सभी राज्यों के नेता विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में है। चुनाव में बिहार में विवादित बयानबाजी ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। राजद की MLC उर्मिला ठाकुर ने हाजीपुर में विवादित बयान दिया है। उर्मिला ठाकुर ने चिराग पासवान और उनकी मां पर व्यक्तिगत टिप्पणी की है।
चिराग पासवान की मां पर विवादित टिप्पणी
राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने चिराग पासवान की मां को लेकर विवादित टिप्पणी की है, जिसका वीडियो वायरल है। उर्मिला ठाकुर ने चिराग पासवान की मां को दूसरों का घर उजाड़ने वाली महिला कह दिया है। उर्मिला ने सीधे चिराग पासवान की मां पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर राजनीतिक गर्मी को बढ़ा दिया है।
चिराग पासवान खुद को ‘हनुमान’ कहते हैं तो इस पर भी उर्मिला ठाकुर ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये कैसा हनुमान है, जिसके पूंछ ही नहीं है। चिराग पासवान ने गरीबी देखी ही नहीं है। उनका जहां पालन पोषण हुआ है, वहां गरीबी नहीं थी। चिराग पासवान की मां पर हमला बोलते हुए उर्मिला ठाकुर ने कहा है कि दूसरों का घर उजाड़ने वाली मां दूसरे का दर्द क्या समझेगी?
बता दें कि राजद MLC उर्मिला ठाकुर महागठबंधन के उम्मीदवार शिवचंद्र राम के प्रचार-प्रसार में हाजीपुर पहुंची थीं। जहां उन्होंने विवादित बयान दिया। उर्मिला ठाकुर ने कहा कि बीजेपी ने इनसे घर छीन लिया था, तब ये रो रहे थे। आज उसी की गोद में बैठ गए हैं। ये ED और CBI की डर की वजह से बीजेपी के साथ हैं। राजद MLC ने कहा कि जो डर गया वह मर गया।
हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब चिराग पासवान और उनकी मां पर इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी की गई हो। बताया गया कि तेजस्वी यादव के सामने जमुई में चिराग पासवान की मां पर अपमानजनक टिप्पणी की गई थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
10 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
11 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
17 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines