हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hajipur News: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की हत्या की साजिश, वीडियो वायरल, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्टः बिहार के हाजीपुर से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक बदमाश केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को गोली मारने की बात कह रहा है।

और पढ़िए –Rajasthan Local News: जन्म के 48 घंटे बाद बच्ची को खेत में फेंका, लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती

वायरल वीडियो के अनुसार युवक बोल रहा है कि मैं नित्यानंद राय की सुपारी ले लेता हूं। 2 गोली दाग दूंगा। इसके बाद वो कहता है कि महाशिवरात्रि पर गोली मार दूंगा। 3 साल से यही सपना देख रहा हूं।

विज्ञापन

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश कर रही है। वीडियो में दिख रहे अन्य युवकों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

और पढ़िए –Mumbai Pollution: दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना मुंबई, जानें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का हाल

विज्ञापन

गिरफ्तार युवक की पहचान 28 वर्षीय माधव कुमार के रूप में हुई है। वह वैशाली जिले के गोरौल का रहने वाला है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है की किस मकसद से यह वीडियो बनाकर वायरल किया गया है इस वीडियो बनाने में संलिप्त सभी युवक को पुलिस तलाश करने में जुटी हुई है।

और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola