हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्टः पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में गुरुवार को रेलवे के चीफ कंट्रोलर अभय कुमार के कार्यालय सहित कई ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की।
टीम ने सोनपुर मंडल रेल हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से भी रात करीब 10:30 बजे तक पूछताछ करती रही। इस बीच सोनपुर मंडल रेल कार्यालय के कई वरीय पदाधिकारी वहां मौजूद रहे।
चीफ कंट्रोलर से की पूछताछ
सीबीआई ने अभय कुमार से करीब एक घंटे तक पूछताछ की और उन्हें अपने साथ ले गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में गुरुवार की शाम सीबीआई की रेड से बाद रेल मुख्यालय में हड़कंप मच गया। टीम सीधे रेल मुख्यालय के ऑफिस में चीफ कंट्रोलर के पद पर तैनात अभय कुमार के ऑफिस में पहुंची और उनके मोबाइल और अन्य चीजों को रखवा लिया।
रेलवे ने की छोपमारी की पुष्टि
इसके बाद सीबीआई की टीम ने उनसे करीब एक घंटे से अधिक तक पूछताछ की। करीब एक घंटे बाद टीम वहां से निकली और उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर निकल गई। अभय कुमार हाजीपुर में चीफ कंट्रोलर बनने से पहले सोनपुर में कंट्रोल के पद पर काम कर चुके हैं।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने सीबीआई के छापे और अभय सिंह को पूछताछ के बाद अपने साथ ले जाए जाने के मामले की पुष्टि की है।
रेल महकमे में मचा हड़कंप
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई क्यों की गई यह तो सीबीआई ही बता सकती है? वहीं दूसरी ओर सोनपुर सीएमएस के कई ठिकानों को भी सीबीआई खंगालने में जुटी है। अचानक मंडल रेल हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के दफ्तर और उनके आवास पर हुई छापेमारी से रेल महकमे में हड़कंप मच गया है।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 hr agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
4 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines