Bihar Boat Accident : बिहार में पुल ढहने के बाद अब नाव टकराने की खबर सामने आई है। यह नाव नदी में पुल से टकरा गई, जिससे बोट में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। एक समय ऐसा लगा कि नाव नदी में पलट जाएगी। इसके बाद लोगों की जान बचाने की जद्दोजहद जारी है। इस बोट में 100 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें अधिकांश सरकारी टीचर शामिल थे।
वैशाली जिले में बारिश के सीजन में रुस्तमपुर कच्ची दरगाह से राघोपुर आने जाने के लिए नाव ही एक सहारा है। 100 लोगों से भरी नाव गुरुवार को गंगा नदी पर बने पीपा पुल से टकरा गई, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। यह हादसा नदी में पानी का तेज बहाव होने की वजह से हुआ। इसके बाद कुछ लोगों ने नाव को पीपा पुल के किनारे लगाया और फिर जैसे-तैसे वे बाहर निकले।
यह भी पढ़ें : बिहार में धड़ाम हुआ एक और पुल, 13 दिन में 6 ब्रिज हुए धराशायी
ऐसे टला बड़ा हादसा
अगर नाव में सवार लोगों ने हिम्मत नहीं दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता है। कई लोगों की जान भी जा सकती है। लोगों की सूझबूझ और हिम्मत से बड़ा हादसा टल गया। नाव को पीपा पुल के ड्रम से सटाकर लोग एक दूसरे का हाथ पकड़ पुल के ऊपर चढ़े। इस नदी मार्ग पर यह स्थिति है कि मवेशियों की तरह नाव पर लोगों को बैठाकर नदी पार कराया जाता है।
यह भी पढ़ें : बिहार के बच्चे पर हर महीने 5 लाख का खर्चा, CM नीतीश ने की मदद-अब PM मोदी से उम्मीद
एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
नाव पर सवार कुछ लोगों का आरोप है कि नाविक ने लोगों से पैसे वसूलने के चक्कर में नाव का पतवार नए व्यक्ति के हाथ में पकड़ा दिया था। इसकी वजह नाव पुल से जा टकराई। इस नाव में अधिकतर सरकारी टीचर सवार थे। अन्य लोगों का कहना है कि टीचरों को स्कूल पहुंचकर अटेंडेंस लगाने की जल्दी थी, जिसके कारण जान जोखिम में डालकर पीपा पुल के ऊपर लोग चढ़ाए गए।
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines