बिहार के बच्चे पर हर महीने 5 लाख का खर्चा, CM नीतीश ने की मदद-अब PM मोदी से उम्मीद

Begusarai Disabled Child Case: बिहार के बेगूसराय में एक दिव्यांग बच्चे के माता-पिता ने इलाज के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चे के इलाज पर हर महीने 5 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले ही ठीक नहीं है।

bihar news

बच्चे के इलाज के लिए पीएम से मांगी मदद।

Bihar News: (जीवेश तरुण, बेगूसराय) बिहार के बेगूसराय में एक परिवार ने अपने बच्चे के इलाज के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। परिवार के अनुसार बच्चे के इलाज पर हर महीने 5 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से भी गुहार लगाई थी। परिवार को मदद मिली भी, लेकिन अब परिवार ने पीएम से गुहार लगाई है। तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के पपरौर के रहने वाले प्रदीप पाठक और स्वीटी पाठक ने बताया कि उनके 3 पुत्र थे। जिसमें एक पुत्र की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। अभी दो बेटे आकाश पाठक और आदर्श पाठक हैं। 10 साल के सबसे छोटा बेटा आदर्श पाठक बचपन से ही बोलने और सुनने में अक्षम है। परिवार के लोग बेगूसराय के हर अस्पताल के चक्कर बेटे के इलाज के लिए काट चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया में इलाज पर खर्च किए 1 करोड़ रुपये

बाद में परिजन बच्चे को इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया लेकर गए थे। वहां के डॉक्टर ने इलाज के लिए बतौर फीस 1 करोड़ रुपये की डिमांड की। डॉक्टरों ने परिवार को भरोसा दिया कि बच्चा आम इंसान की तरह नहीं, बल्कि Robot की तरह सुनेगा और बोलेगा। बाद में उम्र बढ़ने के साथ धीरे-धीरे उसकी आवाज में सुधार होगा। थके हारे परिवार के लोगों ने अपनी दयनीय स्थिति को देखते हुए किसी तरह चंदा लेकर बच्चे के मस्तिष्क का Robotic मशीन लगवाकर इलाज करवा दिया।

इलाज के बाद बच्चा सुनने और बोलने भी लगा। लेकिन अब परिवार को हर महीने 5 लाख रुपये बच्चे के ब्रेन में लगे सॉफ्टवेयर को अपडेट करवाने के लिए चाहिए। बच्चे को परिजन हर महीने हरियाणा के अस्पताल में ले जा रहे हैं। अब परिवार के पास पैसे नहीं बचे हैं। जिसके बाद परिजनों ने बिहार के CM नीतीश कुमार से आर्थिक मदद मांगी थी। उन्होंने परिवार की मदद की भी। लेकिन परिवार को स्थायी तौर पर हर महीने 5 लाख रुपये की जरूरत है। बच्चे के परिवार की आर्थिक स्थिति पहले ही ठीक नहीं है। अब परिवार ने PM नरेंद्र मोदी से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ