Abhishek kumar (Hajipur )
Officer And His Wife Beaten Up By Criminals: बिहार में कानून व्यवस्था धराशायी रह गई है। हाजीपुर सड़क हादसे और मामूली रोड रेज की घटना में लफंगों ने गृह मंत्रालय में तैनात IAS रैंक के ऑफिसर को पीट दिया। NH पर सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक पर हुए हादसे के बाद लफंगों ने अधिकारी के साथ उनकी पत्नी को भी नहीं बख्सा और इस बड़े अधिकारी के साथ पत्नी को भी पीट दिया। पत्नी के साथ पिटाई खाने वाले IAS रैंक के ये अधिकारी दिल्ली में गृह मंत्रालय में ओहदेदार पद पर तैनात थे।
छठ पर आये थे घर
ये सदर थाना के रामाशीष चौक की घटना है। ऑफिसर छठ में घर आये थे। वे बिहार के ही रहने वाले है। छठ पूजा में शामिल होने के लिए ऑफिसर अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे। तभी रामाशीष चौक पर एक मोटरसाइकिल में हल्का धक्का लगा गया था। धक्का लग जाने की वजह से बाईक सवार उग्र हो गए और मारपीट करने लगे। गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और उनकी पत्नी के साथ भी बदतमीजी करने लगे।
यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में फिर कांग्रेस जीती तो अगला CM कौन? बघेल संभालेंगे सत्ता या सिंहदेव संभालेंगे स्टेयरिंग
आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
वारदात की खबर पुलिस को लगी तो पुलिसवालों के हाथपैर फूलने लगे आनन- फानन में लफंगों की तलाश हुई। बड़े साहब और उनकी पत्नी को पीटने वाले लफंगों की पहचान कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अधिकारी महोदय की शिकायत पर FIR दर्ज कर तुरंत एक्शन लिया और लफंगों को जेल भेज दिया बड़े अधिकारी के साथ हुई इस घटना से पूरा सिस्टम हिल गया। और अन्य लोगो की भी पहचान की जा रही है।
यह भी पढ़े: राहुल गांधी के पीएम मोदी पर दिए बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता का पलटवार, वो क्या जानें, पनौती क्या होती है?
सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल
पुलिस पिटाई खाने वाले अधिकारी की पहचान को लेकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। सुपर एक्शन से पुलिस बिहार के फटेहाल कानून व्यवस्था को रफ्फू करने में लगी है। और पुलिस दावा कर रही है कि अधिकारी के साथ मारपीट करने वालो में से गिरफ्तारी शुरू कर दी गई है। और जल्द ही सभी लफंगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन लफंगों के एक्शन ने बिहार में कानून व्यवस्था की जो वाट लगाईं है। उसकी गूंज अब दिल्ली तक सुनाई देगी। हर किसी के जबान पर अब एक ही सवाल है। जब सड़क पर चलने वाले बड़े और ओहदेदार लोग सुरक्षित नहीं है। तो आम आदमी क्या ही सुरक्षित होगा।
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
13 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines